कोलकाता । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज अरुण लाल दूसरी शादी करने जा रहे हैं। 66 साल के अरुण लाल 38 साल की बुलबुल साहा से शादी करने जा रहे हैं। अरुण और बुलबुल काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं। उनकी शादी 2 मई को कोलकाता के पीयरलेस इन होटल में होगी।
अरुण लाल की पहली शादी रीना से की थी। रीना काफी समय से बीमार चल रही हैं और उन्हीं की सहमति के बाद अरुण दूसरी शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के अधिकारियों, साथी खिलाड़ियों के साथ ही उनके परिवारजनों को आमंत्रित किये जाने की भी संभावना है। अरुण साल 2016 में कैंसर से पीड़ित हुए थे हालांकि अब वह ठीक हो गये हैं। इसके बाद वह बंगाल टीम के कोच बने। .
अरुण लाल ने अपने करियर में 16 टेस्ट और 13 एकदिवसीय खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 729 और एकदिवसीय में 122 रन बनाए हैं। अरुण अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में एक भी शतक नहीं लगा पाये हैं।