पूर्व क्रिकेटर रामदीन के नाम है अनौखा विश्व रिकॉर्ड

Updated on 06-03-2022 06:41 PM

वेस्टइंडीज के दिग्गज स्पिनर सोनी रामदीन का निधन हो गया है। रामदीन 92 साल के थे और इंग्लैंड में साल 1950 में पहली बार सीरीज जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम के सदस्य भी रहे थे। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने रामदीन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं भी जाहिर की हैं। रामदीन के नाम अनौखा विश्व रिकॉर्ड है जिसे आज तक कोई भी टीम नहीं तोड़ पायी है।

रामदीन के नाम साल 1957 में किसी एक टेस्ट की पारी में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है। रामदीन ने 1957 में बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में कुल 98 यानी 588 गेंद फेंकी थी और विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस मैच में उन्होंने कुल 774 गेंद फेंकी और दोनों ही वर्ल्ड रिकॉर्ड आज तक बरकरार है हालांकि वह मैच ड्रॉ रहा था। रामदीन इस पारी में कुल 2 विकेट ले पाए। उनके 98 में से 35 ओवर मेडन रहे थे। इस मैच की पहली पारी में भी रामदीन ने 31 ओवर गेंदबाजी की और 7 बल्लेबाजों को आउट किया था।

इंग्लैंड के खिलाफ 1950 में ओल्ड ट्रैफर्ड में पदार्पण करने वाले रामदीन ने अपने करियर में 43 टेस्ट मैच खेले और 28.98 की औसत से 158 विकेट लिए। सीडब्ल्यूआई के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने कहा, ‘क्रिकेट वेस्टइंडीज की ओर से वेस्टइंडीज के शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल रहे रामदीन के परिवार और मित्रों के प्रति सहानुभूति जाहिर की है।

उन्होंने कहा, ‘विश्व क्रिकेट में कदम रखते ही रामदीन ने अपना प्रभाव छोड़ा। 1950 के दौरे पर उनकी शानदार उपलब्धियों की कई कहानियां सुनाई जाती हैं, जब उन्होंने एल्फ वेलेंटाइन के साथ मिलकर क्रिकेट कीस्पिन ट्विनजोड़ी बनाई जिससे वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को पहली बार उसकी धरती पर हराया था।रामदीन ने इंग्लैंड में वेस्टइंडीज की पहली टेस्ट जीत के दौरान हुए मैच में 152 रन देकर 11 विकेट लिए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.