शारजाह में टी20 टूर्नामेंट में खेलते नजर आयेंगे पूर्व क्रिकेटर और बॉलीवुड सितारे

Updated on 04-03-2022 06:31 PM

मुम्बई प्रशंसकों को 6 मार्च से शारजाह में एक टी-10 टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों के साथ ही बॉलीवुड अभिनेताओं को खेलते हुए देखने का भी अवसर मिलेगा।

इन मुकाबलों में मोहम्मद अजहरुद्दीन, अजय जडेजा, इरफान पठान, मोहम्मद कैफ, विनोद कांबली, मुनाफ पटेल और वेंकटेश प्रसाद जैसे भारतीय क्रिकेटर दिखेंगे। अजहरुद्दीन इंडिया लीजेंड्स टीम का नेतृत्व करेंगे।

टूर्नामेंट में पाकिस्तान लीजेंड्स (इमरान नजीर के नेतृत्व में) जबकि वल्र्ड लीजेंड्स इलेवन श्रीलंका के अजंता मेंडिस के नेतृत्व में उतरेगी।

इसके अलावा एक बॉलीवुड किंग्स टीम अभिनेता सुनील शेट्टी के नेतृत्व में खेलेगी। इसमें क्रिकेटर से अभिनेता बने एस श्रीसंत और सलिल अंकोला जैसे पूर्व क्रिकेटर भी खेलेंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि इस टी20 मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में भारी तादाद में दर्शक आयेंगे।

चारों टीमें इस प्रकार हैं

इंडिया लीजेंड्स : मोहम्मद अजहरुद्दीन, अजय जडेजा, वूर्करी रमन, विनोद कांबली, मोहम्मद कैफ, रॉबिन सिंह, नयन मोंगिया, इरफान पठान, वेंकटेश प्रसाद, मुनाफ पटेल।

पाकिस्तान लीजेंड्स : इमरान नजीर, मोहम्मद यूसुफ, सलमान बट, तौफीक उमर, मोहम्मद इरफान, यासिर हमीद, राणा नवीद, रजा हसन।

वल्र्ड लीजेंड्स इलेवन : अजंता मेंडिस, दिलशान तिलकरत्ने, एल्टन चिगुंबुरा, चामिंडा वास, अब्दुल रज्जाक, समीउल्लाह शिनवारी, जुपिटर घोष, जॉन सिम्पसन

बॉलीवुड किंग्स : सुनील शेट्टी, सोहेल खान, आफताब शिवदासानी, साकिब सलीम, शब्बीर अहलूवाला, जय भरुशाली, शरद केलकर, सलिल अंकोला, एस श्रीसंत।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.