भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच बोले- टी-20 विश्वकप में दिनेश कार्तिक निभा सकते हैं निर्णायक की भूमिका

Updated on 09-04-2022 08:34 PM

नई दिल्ली इस साल क्रिकेट टी-20 विश्वकप के लिए टीम चयन में आईपीएल-2022 टीम इंडिया में खिलाड़ियों की संभावनाओं पर प्रभाव डालेगा। आगामी अक्टूबर-नवंबर में टी-20 विश्वकप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होगा। इन दिनों जो भारतीय क्रिकेटर आईपीएल में खेल रहे हैं वह टीम में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही इस दौड़ में शामिल हों। लेकिन अपनी फिनिशिंग क्षमताओं के चलते वह भारतीय टीम में जगह बना सकते हैं। टीम इंडिया के पूर्व मुख्य हेड कोच रवि शास्त्री का मानना है कि एमएस धोनी टीम में नहीं है। इसलिए कार्तिक फिनिशर यानि निर्णायक की भूमिका निभा सकते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग में दिनेश कार्तिक ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए सभी तीन मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में उनके प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो उन्होंने 44 गेंदों का सामना करते हुए 90 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहा। पिछले तीन मैचों में उनका लेखा-जोखा 14 गेंदों पर 32 रन, 7 गेंदों पर 14 रन और 23 गेंदों पर 44 रन बनाने का रहा है। आरसीबी में आने के बाद कार्तिक नए अवतार में दिख रहे हैं। पिछले मैच में उनके पराक्रम के चलते बैंगलोर ने राजस्थान को हराने में सफलता पाई। आईपीएल 2022 में दिनेश कार्तिक ने जिस तरह से बैटिंग की है उसे देखते हुए टीम इंडिया में उनकी वापसी की चर्चा की जा रही है। रवि शास्त्री ने भी इस मामले पर खुलकर बात की। ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए शास्त्री ने स्वीकार किया कि टीम को एमएस धोनी जैसे फिनिशर की जरूरत है। अनुभवी दिनेश कार्तिक में वह संभावना दिखती है। लेकिन भारतीय टीम में कितने विकेटकीपर हैं उसे ध्यान में रखना होगा।

रवि शास्त्री ने आगे कहा, ‘जितनी क्रिकेट खेली जा रही है उससे चोटें लग सकती हैं। यदि आपके लिए एक आईपीएल सीजन अच्छा रहता है तो उस तरह से सोचने में सही है। दिनेश कार्तिक ने वास्तव में धुआंधार शुरुआत की है। उनके पास अनुभव होने अलावा सभी शॉट्स हैं। अब टीम में धोनी नहीं हैं इसलिए आप एक फिनिशर की तलाश कर रहे हैं। लेकिन आपको यह भी ध्यान रखना होगा टीम में कितने विकेटकीपर चाहिए। ईशान किशन, ऋषभ पंत और अब दिनेश कार्तिक। अगर इनमें से किसी को चोट लगती है तो कार्तिक अपने आप अंदर जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.