पूर्व मंत्री शर्मा ने मनमाने बिजली बिल को लेकर जताया विरोध

Updated on 06-01-2022 09:20 PM

 भोपाल प्रदेश के पूर्व मंत्री दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक पीसी शर्मा ने घर-घर जाकर अधिक बिल जमा नहीं करने वाले लोगों के काटे गए कनेक्शन जोड़ने की कार्रवाई की। विधायक शर्मा बाणगंगा में एक-एक घर में जाकर कनेक्शन जोड़ रहे हैं। राजधानी में आए दिन रहे बढ़े हुए बिजली के विरोध में कांग्रेस ने सरकार बिजली कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  बिजली कंपनी ने बिल जमा नहीं करने वाले लोगों के घर के कनेकशन काट दिए थे। इससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा था।

इसी का विरोध करते हुए गुरुवार सुबह पीसी शर्मा की अगुआई में कांग्रेसी कार्यकर्ता बाणगंगा क्षेत्र में पहुंचे और शिवराज सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि कमल नाथ सरकार के दौरान 100 यूनिट बिजली जलाने पर 100 रुपये बिजली के बिल रहे थे, लेकिन जैसे ही शिवराज सिंह चौहान ने पैसों के दम पर कमल नाथ सरकार गिराई और फिर सत्ता पर काबिज हुए, उसके बाद से बिजली के बिल मनमाने आने लगे।

बस्तियों में रहने वाले मेहनत-मजदूरी करने वालों के घर 20-20 हजार रुपये बिजली के बिल रहे हैं। इतने पैसे लोग जमा नहीं कर पाते हैं। बिजली कंपनी के अधिकारी कर्मचारी उन्हें धमकी देते हैं। जब मेहनत-मजदूरी करने वाले लोग बिजली के बिल जमा नहीं कर पाते हैं तो उनके घर के कनेकशन काट दिए जाते हैं। इसी के विरोध में बिजली के बिल के काटे गए कनेक्शन को जोड़ने का का किया जा रहा है। वहीं पूर्व पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान ने बताया कि बिजली के बड़े हुए बिलों को लेकर कांग्रेस का विरोध जारी है। जब तक शिवराज सरकार पूर्ववर्ती सरकार की तरह बिजली के बिलों पर सबसिडी नहीं देती है, तब तक अलग-अलग तरीके से अपना विरोध जताते रहेंगे। कांग्रेस का यह आंदोलन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में इसी तरह से जारी रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.