अमेरिका में सनकी ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक्स वाइफ समेत छह की गोली मार कर हत्या

Updated on 18-02-2023 06:49 PM
अर्काबुतला: अमेरिका में मिसिसिपी के टेट काउंटी स्थित अर्काबुतला नगर में विभिन्न स्थानों पर छह व्यक्तियों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। प्राधिकारियों ने इन हत्याओं के लिए एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। प्राधिकारियों ने कहा कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिसिसिपी के जनसुरक्षा विभाग के प्रवक्ता बेली मार्टिन ने टेट काउंटी के अर्काबुतला में हत्याओं की पुष्टि की। काउंटी शेरिफ ब्रैड लांस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि ये हत्याएं एक दुकान और दो घरों में हुईं।
शेरिफ विभाग की एक प्रशासनिक कर्मचारी कैथरीन किंग ने कहा कि 52 वर्षीय रिचर्ड डेल क्रुम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गवर्नर टेट रीव्स के कार्यालय ने कहा कि उन्हें गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। रीव्स ने एक बयान में कहा, ‘‘इस समय, हम मानते हैं कि आरोपी व्यक्ति ने अपराध को अकेले ही अंजाम दिया। उसका मकसद अभी ज्ञात नहीं है।’’

एक्स वाइफ को मारी गोली

रिपोर्ट्स के मुताबिक रिचर्ड ने अपनी पूर्व पत्नी की भी गोली मार कर हत्या कर दी। पीड़ितों में परिवार के अन्य सदस्यों के होने की भी संभावना जताई जा रही है। फर्स्ट डिग्री मर्डर की धाराएं इसके ऊपर लगाई गई हैं, लेकिन ये बढ़ाई जा सकती हैं। अधिकारियों के मुताबिक उन्हें स्थानीय समय के मुताबिक 11 बजे इसकी जानकारी हुई थी। यहां उसने एक स्टोर के बाहर पार्किंग में अपनी कार के बगल में खड़े वाहन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में वाहन चालक बुरी तरह घायल हुआ।

घर के पास दो अन्य लोग मृत मिले

पुलिस के मुताबिक हमलावर फायरिंग के बाद स्टोर में गया और यहां से निकलने के बाद अपनी एक्स वाइफ के घर पहुंच गया। यहां उसने अपनी एक्स वाइफ और उसके मंगेतर को गोली मार दी। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध के घर के पास ही दो अन्य लोग मृत पाए गए। एक अन्य व्यक्ति घायल मिला है, जिसका इलाज इमरजेंसी टीम ने किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.