भारत माता सैनिक फिजिकल एकेडमी द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण

Updated on 26-04-2025 12:35 PM

बलौदाबाजार। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला बलौदा बाजार -भाटापारा द्वारा भारत माता सैनिक फिजिकल एकेडमी निः शुल्क प्रशिक्षण केंद्र का संचालन किया जा रहा है। भाटापारा के रावणभाठा दशहरा मैदान में संचालित यह प्रशिक्षण केंद्र जिले क़ा एक मात्र निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग  सेंटर है जहां  पूर्व सैनिकों द्वारा अग्निवीर, नेवी, एयर फोर्स, पुलिस, एसएससी और रेलवे  में भर्ती के लिए  ट्रेनिंग दिया जाता है।  कलेक्टर दीपक सोनी से एकेडमी के संरक्षक सूबेदार सुनील कुमार वर्मा एवं जिला अध्यक्ष सुनील तिवारी ने गुरुवार को मुलाक़ात कर मोमेंटो भेंट की और केंद्र के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कलेक्टर श्री सोनी ने एकेडमी को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

संरक्षक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में लम्बे समय से  पूर्व सैनिको द्वारा पुलिस, फारेस्ट गार्ड, अग्निवीर भर्ती के लिए फिजिकल ट्रेनिंग दिया जा रहा है। एकेडमी में ट्रेनिंग सामग्री की कमी थी जिस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने एकेडमी को ट्रेनिंग सामग्री व हाई जम्प मेट दिलवाया।एकेडमी में ट्रेनिंग लेने आस -पास के जिले से भी अभ्यर्थी  आते है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2025
जशपुरनगर। जल जागृति जशपुर के अंतर्गत जल संरक्षण व संवर्धन हेतु जल जागरूकता कार्यक्रम के तेईसवें दिन जनपद पंचायत कांसाबेल  के ग्राम पंचायत चेटबा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।…
 26 April 2025
जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में राजा देवशरण जिला चिकित्सालय में दिव्यांग कुष्ठ रोगियों के लिए  23, 24 एवं 25 अप्रैल 2025 को शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें…
 26 April 2025
जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महाकुल यादव समाज सेवा समिति के द्वारा बगीचा में आयोजित हरि अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ चौबीस प्रहरी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूजा स्थल में…
 26 April 2025
बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में नियुक्त जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के  नोडल अधिकारियो की ऑनलाइन बैठक ली।उन्होंने  नोडल अधिकारियो को निर्देशित किया कि…
 26 April 2025
बलौदाबाजार। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला बलौदा बाजार -भाटापारा द्वारा भारत माता सैनिक फिजिकल एकेडमी निः शुल्क प्रशिक्षण केंद्र का संचालन किया जा रहा है। भाटापारा के रावणभाठा दशहरा…
 26 April 2025
बलौदाबाजार। जल संचयन महाअभियान के तहत  शुक्रवार को जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में जल संचयन वाहिनी एवं स्वच्छता दीदियों द्वारा जल संरक्षण शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जल…
 26 April 2025
बलौदाबाजार। कलेक्टर  दीपक सोनी के निर्देश पर जिले में 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आमजन को…
 26 April 2025
उत्तर बस्तर कांकेर। छत्तीसगढ़ राज्य में 05 मई 2025 को द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। उक्त नेशनल लोक अदालत में अधिक-से-अधिक प्रकरणों के निराकरण एवं तैयारी के संबंध में…
 26 April 2025
उत्तर बस्तर कांकेर । जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. डी.के. रामटेके के मार्गदर्शन में विश्व मलेरिया दिवस पर जिला स्तर पर शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी मीडियम कांकेर में मलेरिया…
Advt.