'फ्रीडम एट मिडनाइट' टीजर: सरदार पटेल और नेहरू में महात्मा गांधी ने चुनी अपनी पसंद, ऐसे बना देश का पहला PM
Updated on
31-07-2024 06:06 PM
फेमस फिल्ममेकर निखिल आडवाणी 'फ्रीडम एट मिडनाइट' वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसमें वो देश का वो इतिहास दिखाया जाएगा, जिसके बारे में आप नहीं जानते और जो आपको जानना जरूरी है। निखिल इससे पहले 'रॉकेट बॉयज' लेकर आए थे, जिसमें डॉक्टर होमी भाभा और डॉक्टर विक्रम साराभाई की जिंदगी के जरिए भारत की अंतरिक्ष और परमाणु क्रांति के बारे में गहराई से दिखाया गया था। अब 'फ्रीडम एड मिडनाइट' सीरीज देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चुनाव से लेकर तब भारत में क्या-क्या हुआ, ये कहानी करीब से दिखाएगी।
Freedom at Midnight के पहले टीजर में दिखाया गया है कि कांग्रेस कार्यसमिति पहले प्रधानमंत्री का चयन कर रहे हैं। मौलाना आजाद (पवन चोपड़ा) ऐलान करते हैं कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सरदार वल्लभभाई पटेल (राजेंद्र चावला) जीतने वाले उम्मीदवार हैं। तभी महात्मा गांधी (चिराग वोहरा) हॉल में प्रवेश करते हैं और वे सरदार पटेल की सेवाओं की सराहना करते हैं।
सरदार पटेल चुने गए, पर जवाहर लाल नेहरू बने प्रधानमंत्री
महात्मा गांधी (चिराग वोहरा) बात करते-करते सरदार पटेल को एक कागज देते हैं, जिस पर लिखा होता है, 'नामांकन वापसी फॉर्म'। इसके बाद महात्मा गांधी कहते हैं, 'इस पार्टी को, हम सबको सरदार की जरूरत है और देश को जवाहर (सिद्धांत गुप्ता) की।' यानी जवाहर देश के पहले प्रधानमंत्री। 2 मिनट 32 सेकेंड के इस वीडियो में आखिरी में लिखा है, 'वो इतिहास, जो आप नहीं जानते होंगे। वो इतिहास जो आपको जानना चाहिए। भारत की आजादी की कहानी की पहली बूंद पेश है।'
इसी नाम की किताब से ली गई है कहानी
'फ्रीडम एट मिडनाइट' लैरी कॉलिन्स और डोमिनिक की लिखी इसी नाम की किताब पर आधारित है। इस किताब में भारत और पाकिस्तान के संप्रभु राष्ट्र के रूप में उभरने के बारे में डिटेल में बताया गया है।
कब और कहां देख सकते हैं 'फ्रीडम एड मिडनाइट?'
आप इस वेब सीरीज को OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं। हालांकि, अभी मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…