फ्रेंच ओपन : नडाल ने जोकोविच को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

Updated on 01-06-2022 10:17 PM

पेरिस स्पेन के शीर्ष वरीयता प्रात खिलाड़ी खिलाड़ी राफेल नडाल वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं। नडाल ने पुरुषों के एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 6-2, 4-6, 6-2, 7-6 से हराया। यह महामुकाबला 4 घंटे 11 मिनट तक चला। अब सेमीफाइनल में नडाल का मुकाबला जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।

 इसी के साथ ही नडाल 22वें ग्रैंड स्लैम में जीत की ओर बढ़ गये हैं। नडाल ने इस मैच में सर्बियाई खिलाड़ी के खिलाफ पहला सेट जीतकर शुरुआत अच्छी की पर दूसरे सेट में वह लय कायम नहीं रख सके और दूसरा सेट 4-6 से हार गए। इसके बाद स्पेन के खिलाड़ी ने अच्छी वापसी करते हुए अगले दोनों सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।


टाई ब्रेकर तक पहुंचे इस मुकाबले में नडाल भारी पड़े। इस मुकाबले से पहले जोकोविच का नडाल के खिलाफ करियर रिकॉर्ड 30-28 का था।


वहीं दूसरी ओर महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में इटली की मार्टिना ट्रेविसान ने कनाडा की लेलाह फर्नांडिज को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

यहां अब ट्रेविसान का सामना 18वीं वरीयता प्राप्त अमेरिका की कोको गॉफ से होगा। ट्रेविसान ने रोलां गैरो पर दुनिया लेलाह को दो घंटे और 21 मिनट में 6-2, 6-7(3), 6-3 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनायी है।


दूसरे सेट में 5-4 के स्कोर पर सर्विस करते हुए 28 साल की ट्रेविसान को मैच अंक मिला था पर उन्होंने इस अवसर और सेट को गंवा दिया इसके बाद तीसरे सेट में वह वापसी करते हुए जीत दर्ज करने में सफल रही। वहीं गॉफ ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में अपने ही देश की स्लोएंस स्टीफन्स को सीधे सेट में 7-5 6-2 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.