'एस्पिरेंट्स 2' से 'कॉफी विद करण सीजन 8' तक, इस हफ्ते 8 वेब सीरीज और मूवीज का उठाएं लुत्फ

Updated on 26-10-2023 02:46 PM
ओटीटी। सिनेमा लवर्स के लिए ये एक ऐसा समंदर है कि जिसमें गोता लगाने के बाद बाहर निकलना मुश्किल है। यहां पर आपको हर तरह का कॉन्टेंट मिलता है। हर तरह का जॉनर मिलता है। वेब सीरीज से लेकर फिल्मों तक की बहार है। बस आप एक बार फोन लेकर बैठ जाओ, फिर कब घंटों बीत जाएंगे, पता ही नहीं चलेगा। एक सीरीज अगर देखने लग गए तो कहो कि पूरी छुट्टी ही खत्म हो जाए। ओटीटी यानी नेटफ्लिक्स लेकर प्राइम वीडियो, जियो सिनेमा तक पर कुछ ना कुछ रिलीज होता रहता है। इस वीकेंड आपके लिए क्या नया है, आइये बिना देर किए जानते हैं।

1. बर्निंग बिट्रेयल (Burning Betrayal)

नाम से ही जाहिर है कि ये बदले की आग की कहानी है। एक लड़की, जिसे शादी पर यकीन था, अपने प्यार पर यकीन था, उसके साथ धोखा होता है। फिर वो क्या बन जाती है और क्या करती है, ये देखना दिलचस्प है।
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
कब देखें- 25 अक्टूबर 2023

2. एस्पिरेंट्स सीजन 2 (Aspirants Season 2)

'एस्पिरेंट्स' के पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था। अब इसका दूसरा सीजन भी आ गया है। एक बार फिर आपको जमीन से जुड़ी कहानी देखने को मिलेगी। शो में अभिलाष थपलियाल, नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार जैसे कलाकार नजर आएंगे।
कहां देखें- प्राइम वीडियो
कब देखें- 25 अक्टूबर 2023

3. लाइफ ऑन अवर प्लैनेट (Life on Our Planet)

अगर आपको धरती पर मौजूद जानवरों की जिंदगी के बारे में और ज्यादा जानने की दिलचस्पी है तो ये शो आपके लिए ही है।
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
कब देखें- 25 अक्टूबर 2023

4. मास्टर पीस (Master Peace)

ये फैमिली ड्रामा शो है। इसे आप मलयाली और हिंदी भाषा में देख सकते हैं। अगर आपको परिवार की प्यार वाली नोंकझोंक से भरी सीरीज अच्छी लगती हैं तो ये बेस्ट ऑप्शन है।

5. कूझंगल -Koozhangal (Tamil)

एक बेटे और बाप की कहानी। एक ऐसी कहानी जो आपको अंदर तक झकझोर देगी। इसमें सस्पेंस भी है और इमोशंस से भी भरी हुई है।
कहां देखें- सोनी लिव एप
कब देखें- 27 अक्टूबर 2023

6. कॉफी विद करण सीजन 8 (Koffee with Karan Season 

करण जौहर का फेमस शो 'कॉफी विद करण सीजन 8'। इसका पहला एपिसोड रिलीज हो गया है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस शो के पहले एपिसोड के गेस्ट हैं। दोनों ने शादी से जुड़े कई खुलासे किए हैं।

कहां देखें- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
कब देखें- 26 अक्टूबर 2023

7. सिस्टर डेथ (Sister Death)

हॉरर फिल्में देखना पसंद हैं? अगर हां तो 'सिस्टर डेथ' आपको बहुत पसंद आने वाली है। इसमें ऐसा सस्पेंस है, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा।
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
कब देखें- 27 अक्टूबर 2023

8. कास्टअवे दिवा (Castaway Diva)

कोरियन ड्रामा देखने के शौकीन हैं तो 'कास्टअवे दिवा' रिलीज होने वाली है। इसमें एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो फर्श से अर्श तक पहुंचती है, अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर।
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
कब देखें- 28 अक्टूबर 2023


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.