सलमान खान से लेकर पूजा भट्ट तक पर आकांक्षा पुरी ने लगाए गंभीर आरोप, इंटरव्यू में निकाली भड़ास

Updated on 07-07-2023 03:19 PM
रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' से बाहर आने के बाद आकांक्षा पुरी एक अलग फॉर्म में दिखाई दे रही हैं। वह लगातार इंटरव्यूज दे रही हैं और शो से जुड़ी अपनी भड़ास निकाल रही हैं। उन्होंने पहले जद हदीद को टास्क में किस करने पर हुए बवाल पर अपना पक्ष रखा था। कहा था कि अगर इससे इतनी ही आपत्ति थी तो बिग बॉस ने बीच में क्यों नहीं रोका। अब उन्होंने सलमान खान पर आरोप लगाया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में काफी कुछ बोला है।

सलमान खान जो कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' को होस्ट कर रहे हैं। उनके बारे में आकांक्षा पुरी 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में बहुत कुछ कहा। दरअसल, सलमान खान ने आकांक्षा पर शो में गलत बातें फैलाने का आरोप लगाया था। इसके तुरंत बाद फैन्स आकांक्षा के सपोर्ट में उतर आए थे और 'स्लट-शेमिंग' करने के लिए होस्ट की आलोचना की थी। उस एपिसोड को याद करते हुए आकांक्षा ने माना कि शो में सलमान उनके प्रति काफी सख्त रहे हैं।

आकांक्षा पुरी ने जेल की सजा पर उठाए सवाल

आकांक्षा ने कहा, 'मुझे याद है सलमान सर ने कहा था- फेक अलर्ट। जिस तरह से उन्होंने यह कहा था, उनकी आवाज का लहजा, मैंने उन्हें पहले कभी इस तरह बोलते नहीं सुना था। उन्होंने मुझे लताड़ना शुरू कर दिया थ। उन्होंने बहुत अजीब तरह से मुझसे बात की और बेरुखी के साथ कई सारी चीजें कहीं भी। जैसे कि इसके तो मगरमच्छ के आंसू हैं। अपनी फीलिंग्स को जाहिर करना इतना बड़ा अपराध था कि मुझे 3 दिनों के लिए जेल में डाल दिया गया।'

आकांक्षा पुरी ने लगाया आरोप

आकांक्षा ने कहा, 'और कौन सा नैरेटिव? मेरे स्टेर पर जाने के बाद से आपने एक नैरेटिव सेट कर दिया। आपने कहा था कि मैं परफेक्ट हूं, आत्मविश्वासी हूं, लेकिन कच्ची खिलाड़ी हूं, लोग ऐसे लोगों को पसंद नहीं करते। आपने मेरे बारे में घर वालों को झूठी कहानी थाल में ऐसे परोस दिए कि वही हमेशा घूमती रहीं। अगर आप कह रहे हैं कि जनता सत्ता में है तो उन्हें फैसला करने दीजिए। आप नैरेटिव क्यों सेट कर रहे हैं?'

सलमान खान पर आकांक्षा पुरी ने साधा निशाना

आकांक्षा ने आगे कहा, 'खेल कभी भी मेरे पक्ष में नहीं था। जद 3 दिन तक मेरे करीब था। उन्होंने शादी और बाकी सब के बारे में बात की। तब सलमान ने उनसे कहा, 'यह एंगल जनता को पसंद नहीं आ रहा है। आपका मनीषा एंगल बेहतर था। जद ने तभी से खुद को मुझसे दूर कर लिया। उन्होंने उनसे यह भी कहा कि आप पलक और आकांक्षा के साथ सही संगत में नहीं हैं।' एक्ट्रेस ने आरोप लगाया, 'यह कहकर आप घर वालों का मन बदल रहे हैं।'

'फेक' टैग पर बोलीं आकांक्षा पुरी

आकांक्षा के मुताबिक, घर में कई लोगों को वो बहुत परफेक्ट लगीं और उन्होंने उन्हें फेक भी कहा। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं जो हूं, मैं वही थी। उसके अलावा मैं कुछ और नहीं थी। मैं इंडस्ट्री में 10 साल से ऐसा ही हूं। मुझे बिल्कुल ऐसे ही शो में कास्ट किया गया है। लोगों ने मुझे जज किया। अगर मैं अच्छे से तैयार हुई हूं। पढ़ी लिखी हूं। अनजान नहीं हूं तो मैं फेस कैसे हुई? ये मेरी ताकत थी। अगर आप आते हो और कहते हो कि ओह आपने मुंबई में कभी स्ट्रगल नहीं किया, कभी समस्याओं का सामना नहीं किया तो मैं यही कहना चाहती हूं कि नहीं, मैंने इसका सामना नहीं किया। मैं इसके लिए अपने पेरेंट्स को थैंक यू कहती हूं। मैं उनकी एहसानमंद हूं क्योंकि उन्होंने बचपन से ही मुझे स्ट्रगल करने नहीं दिया।

आकांक्षा पुरी का स्ट्रगल

आकांक्षा ने कहा कि स्ट्रगल कई तरह के होते हैं। उन्होंने इमोशनल स्ट्रगल किया है। रिलेशनशिप में स्ट्रगल किया है। सिर्फ आर्थिक रूप से ही स्ट्रगल नहीं होता है। 'मुझे समझ नहीं आता कि लोग लुक्स से कैसे जज कर लेते हैं। हां मैं खुद को सम्भाल सकती हूं। मेरी कोई भी आर्थिक स्ट्रगल की स्टोरी नहीं है लेकिन मेरा अपना एक स्ट्रगल रहा है।'

पूजा भट्ट पर बोलीं आकांक्षा पुरी

आकांक्षा पुरी ने कहा कि पूजा भट्ट की शह की वजह से बेबिका धुर्वे कुछ भी बोलती और करती हैं। वो बेबिका को बढ़ावा देती हैं। वह कई सारी चीजें करती है लेकिन पूजा भट्ट उनको कभी नहीं रोकती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा कि जो भी कंटेस्टेंट्स अभी एविक्ट हुए हैं, उन सभी ने सलमान खान पर बायस्ड होने का आरोप लगाया है। कहा कि जब पूजा भट्ट की बात आती है तो होस्ट पक्षपाती हो जाते हैं। वह पूजा से अलग तरह से बात करते हैं और बाकियां से अलग। दोनों बचपन के दोस्त हैं। लंबे समय से जानते हैं। एक्ट्रेस भी घर में लोगों को इस बात का एहसास दिलाती हैं कि वो पूजा भट्ट हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.