ओमान में गिरफ्तार होगा भगोड़ा जाकिर नाइक! मस्कट में हाई अलर्ट पर भारतीय खुफिया एजेंसियां

Updated on 22-03-2023 07:35 PM
मस्कट: कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक को ओमान से निर्वासित किया जा सकता है। नाइक को हिरासत में लेने के लिए भारतीय खुफिया एजेंसियां पहले से ही ओमान के अधिकारियों के संपर्क में हैं। जाकिर नाइक 23 मार्च को ओमान पहुंचने वाला है। नाइक को ओमान में इस्लाम पर दो लेक्चर देने के लिए आमंत्रित किया गया है। उसका पहला लेक्चर 'कुरान एक वैश्विक आवश्यकता' नाम के विषय पर है। इस लेक्चर को ओमान के अकाफ और धार्मिक मामलों के मंत्रालय और रमजान के पहले दिन यानी 23 मार्च को निर्धारित किया गया था।

भारतीय खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर


न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, जाकिर नाइक का दूसरा लेक्चर "पैगंबर मुहम्मद [PBUH] मानव जाति के लिए एक दया" विषय पर 25 मार्च की शाम को सुल्तान कबूस विश्वविद्यालय में निर्धारित है। ओमान में भारतीय दूतावास स्थानीय कानूनों के तहत उसे हिरासत में लेने और भारत लाने के लिए एजेंसियों के संपर्क में है। भारतीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस बात की प्रबल संभावना है कि स्थानीय अधिकारी भारत सरकार के अनुरोध को मान सकते हैं हैं और जाकिर नाइक को हिरासत में लिया जा सकता है।

ओमान जाने के लिए कानूनी टीम भी तैयार


भारतीय एजेंसियों के जरिए पकड़े जाने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए एक कानूनी टीम को ओमान भेजा जा सकता है। विदेश मंत्रालय ने इस मामले को ओमानी राजदूत के साथ भी उठाया गया है। इसी तरह, ओमान में भारतीय राजदूत ने भी इस मुद्दे को ओमानी विदेश मंत्रालय के सामने उठाया है। इससे पहले, कतर ने नाइक को फीफा विश्व कप 2022 में धार्मिक उपदेश देने के लिए आमंत्रित किया था।

2017 में मलेशिया भाग गया था जाकिर नाइक


जाकिर नाइक भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और अभद्र भाषा के आरोपों का सामना कर रहा है। नाइक 2017 में मलेशिया भाग गया था, तब से वह भगोड़े के तौर पर जिंदगी गुजार रहा है। बड़ी बात यह है कि 2020 में मलेशिया ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए नाइक के अपने देश में भाषण देने को प्रतिबंधित कर दिया था। भारत ने 2016 के अंत में नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) को विभिन्न धार्मिक समुदायों और समूहों के बीच दुश्मनी, घृणा, या दुर्भावना की भावनाओं को बढ़ावा देने या बढ़ावा देने का प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करने और सहायता करने के आरोप में गैरकानूनी घोषित कर दिया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.