'गब्बर... मेरा बच्चा', पेट डॉग की मौत से टूटी 'अनुपमा' रूपाली गांगुली, वीडियो देख डॉग लवर्स का दिल दहल उठेगा

Updated on 19-12-2023 02:17 PM
फेमस डेली सोप 'अनुपमा' में अपनी एक्टिंग से दिल जीतने वाली रूपाली गांगुली हाल ही में बहुत इमोशनल हो गईं क्योंकि उनके पालतू कुत्ते गब्बर की मौत हो गई। उन्होंने कुछ ही महीने पहले गोद लिए प्यारे गब्बर के साथ खुद का एक वीडियो शेयर किया। रूपाली को अक्सर आवारा कुत्तों की देखभाल करते देखा जाता है, साथ ही उन्हें देसी नस्ल वाले पेट डॉग्स की देखरेख करते हुए भी देखा जाता है।

रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील पोस्ट की, जिसमें वह अपने पालतू कुत्ते गब्बर के साथ दिल छू लेने वाले पल शेयर करती नजर आ रही हैं। एक फ्रेम में, वह अपने शो के सेट के बाहर उसका इंतजार करते हुए, तो कभी उसकी पेट को रगड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। रूपाली, गब्बर को नहलाती और सिर की मालिश करती भी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने पालतू कुत्ते के साथ क्रिसमस मनाते हुए एक तस्वीर भी अपलोड की।

रूपाली गांगुली के पेट डॉग की मौत

कैप्शन में Rupali Ganguly ने अपने फैंस और फॉलोअर्स को गब्बर के निधन की दुर्भाग्यपूर्ण खबर के बारे में बताया। उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखा, जिसमें लिखा था, 'गब्बर गांगुली…जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, मेरा अनमोल बच्चा…मुझे अपनाने के लिए धन्यवाद। हमारे जीवन में आने के लिए धन्यवाद।' रूपाली गांगुली के को-एक्टर सुधांशु पांडे ने भी पेट डॉग के मरने पर रिएक्ट किया। उन्होंने कुत्ते के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'अनुपमा के सेट पर मेरा पहला प्यार, गब्बर का आज सुबह निधन हो गया। ओम शांति।'

रूपाली ने पाला एक और डॉग

रूपाली कुत्तों के प्रति अपने प्यार के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने फैंस से सुझाव मिलने के बाद एक नया पेट डॉग पाला था, जिसका नाम उन्होंने कचोरी कुमारी वर्मा रखा। एक पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, 'नाम और सुझाव भेजने वाले सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद, वे शानदार थे और उनमें से कुछ बेहद नए थे। अब एक लिस्ट बनाने जा रही हूं, जो फ्यूचर के लिए रखूंगी। क्यूपिड, दिल, डंपलिंग जैसे नाम भी थे लेकिन कचौरी ने हमारा दिल जीत लिया।'

रूपाली गांगुली के सीरियल्स

रूपाली गांगुली ने सात साल की उम्र में अपने पिता अनिल गांगुली की फिल्म 'साहेब' से 1985 में एक्टिंग की दुनिया में एंट्री की। उन्होंने साल 2000 में 'सुकन्या' के साथ टेलीविजन पर शुरुआत की, जिसके बाद उन्हें 'संजीवनी' और 'भाभी' में उन्हें देखा गया। रूपाली को 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में मोनिशा के रोल में फेम मिला। वह फिलहाल गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा जैसे कलाकारों के साथ टीवी ड्रामा 'अनुपमा' में दिख रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.