सुपर जायंट्स के खराब प्रदर्शन पर गंभीर ने जतायी नाराजगी

Updated on 11-05-2022 10:03 PM

नई दिल्ली लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर ने गुजरात टाइटंस के हाथों अपनी टीम को मिली हार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को जमकर फटकारा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इसमे

गंभीर ने कहा, हारने में कोई खराबी नहीं है। खेल में एक टीम हारती तो एक जीतती है पर हमने इस मैच में बिना मुकाबले के ही हार मान ली और परे ओवर तक नहीं खेल पायी। हम इस मुकाबले में बेहद कमजोर नजर आये। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में कमजोरों की कोई जगह नहीं है।

हमने इससे पहले कई बार अच्छी क्रिकेट खेली है और मजबूत टीमों को हराया है पर इस मुकाबले को देखकर लगा कि हमारे पास कोई योजना ही नहीं थी। यह सही है कि इस मैच में गुजरात ने अच्छी गेंदबाजी पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के ऐसे खेल का सबको अंदाज था। ऐसे ही गेंदबाजों का सामना करने के लिए हम अभ्यास करते हैं। इसलिए हमें इस मुकाबले से सीख लेनी चाहिये।

इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बनाए थे। इसके बाद जीत के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम नाकाम रही। क्विंटन डिकॉक और कप्तान लोकेश राहुल के शुरुआत में ही आउट होने से बल्लेबाजी लड़खड़ा गयी और पूरी टीम 13.5 ओवरों में 82 रनों पर ही सिमट गयी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.