गॉफ लगातार दूसरी बार ऑकलैंड में चैम्पियन बनीं रायबकिना ने छठी बार ब्रिस्बेन इंटरनेशनल खिताब जीता

Updated on 08-01-2024 01:37 PM

साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन 14 जनवरी से शुरू होना है। उससे पहले रायबकिना ने ब्रिस्बेन इंटरनेशनल तो कोको गॉफ ने ऑकलैंड क्लासिक टूर्नामेंट जीतकर अपना इरादा जता दिया है।
रायबकिना ने सबालेंका को 73 मिनट में हराया

कजाखस्तान की टेनिस खिलाड़ी एलिना रायबकिना ने ब्रिस्बेन इंटरनेशनल अपने नाम किया। दूसरी सीड रायबकिना ने फाइनल में टॉप सीड आर्यना सबालेंका को 6-0, 6-3 से शिकस्त दी। वर्ल्ड नंबर-4 रायबकिना ने सबालेंका को 73 मिनट में शिकस्त दी। यह उनके करियर का छठा ​टाइटल है। यह मुकाबला पिछले साल के ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल का रिपीट था।
ग्रिगोर दिमित्रोव का 6 साल में पहला टाइटल :
पुरुष सिंगल्स में ग्रिगोर दिमित्रोव ने टॉप सीड होल्गर रून को 7-6, 6-4 से हराया। यह दिमित्रोव का 6 साल में पहला और करियर का 9वां टाइटल है।

19 साल की गॉफ ने स्वितोलिना को हराया​​​​​​​​​​​​​​

अमेरिकन टीनएजर टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ऑकलैंड क्लासिक चैम्पियन बनीं। 19 साल की गॉफ ने फाइनल में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को 6-7, 6-3, 6-3 से हराया। यूएस ओपन चैम्पियन गॉफ ने ऑकलैंड क्लासिक का टाइटल बचाया। वे 35 साल बाद लगातार दो ऑकलैंड क्लासिक जीतने वाली पहली अमेरिकन ​खिलाड़ी बनीं। 1988, 1989 में अमेरिका की पैटी फेनडिक ने लगातार दो बार यहां ​​खिताब जीते थे। टॉप सीड गॉफ ने 8 करियर डब्ल्यूटीए सिंगल्स फाइनल में से रिकॉर्ड 7वां ​टाइटल जीता। उन्होंने पिछले 33 ​सिंगल्स मैच में से 29 जीते। गॉफ ने टूर्नामेंट में लगातार 10वां मुकाबला अपने नाम किया। वे स्वितोलिना के खिलाफ 2 घंटे 23 मिनट में जीत गईं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.