गावस्कर ने आक्रामक बल्लेबाज तेवतिया को जमकर सराहा

Updated on 04-05-2022 09:11 PM

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने युवा आक्रामक बल्लेबाज राहुल तेवतिया की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि वह भारतीय टी20 टीम में जगह पाने के बड़े दावेदार बनकर उभरे हैं। गावस्कर के अनसार तेवतिया निडर होकर खेलते है। इसके साथ ही उन्हें यह अंदाजा भी गया है कि किस गेंद को कैसे खेलना है। गावस्कर के अनुसार शारजाह में आईपीएल 2020 के दौरान शेल्डन कोटरेल के एक ही ओवर में पांच छक्के लगाने से तेवतिया को जो आत्मविश्वास मिला है उसी कारण आज वह एक शानदार बल्लेबाज बनकर उभरे हैं।

तेवतिया ने इस सत्र में गुजरात टाइटंस के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच विजेता खिलाड़ी की भूमिका निभाई है।

गावस्कर ने कहा ,‘‘ कोटरेल को जड़े छक्कों से तेवतिया का आत्मविश्वास बढा कि वह असंभव को संभव कर सकता है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ डैथ ओवरों में उसकी बल्लेबाजी में गजब का आत्मविश्वास दिखता है। वह निडर होकर गेंद के आने का इंतजार करता है और अपने मर्जी के अनुसार शॉट खेलता है। उसके पास सारे शॉट हैं इसके साथ ही सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह कठिन क्षणों में अपना आपा नहीं खोता।’’

उन्होंने तेवतिया कोआइस मैनका उपनाम दिया है उन्होंने कहा ,‘‘ मैं उसे आइस मैन इसलिये कहता हूं कि वह क्रीज पर होता है तो बिलकुल भी घबराता नहीं है। वह गेंद को भांप लेता है और उसे पता होता है कि कौन सा शॉट खेलना है।’’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.