हो जाइए तैयार! 'हाउसफुल 5' लेकर आ रहे हैं अक्षय कुमार, दीवाली पर रिलीज होगी सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी

Updated on 30-06-2023 08:39 PM
क्या आप भी 'हाउसफुल' सीरीज के बड़े फैन हैं? तो फिर आपके लिए शुक्रवार की सुबह की शुरुआत बहुत अच्छे नोट पर हुई है क्योंकि आप सभी कॉमेडी लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। 'हाउसफुल' फ्रेंचाइज़ी सबसे अधिक पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक रही है और जब भी इसके अगले पार्ट की घोषणा की जाती है, तो फैंस खुशी से पागल हो जाते हैं। अब अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है कि मेकर्स 'हाउसफुल 5' के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है।


कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ने 'हाउसफुल' बनाई थी। अब इसकी फ्रेंचाइजी के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। हाउसफुल अपने अगले पार्ट के साथ आने के लिए तैयार है, जिससे यह भारतीय सिनेमा में 5 पार्ट वाली पहली फ्रेंचाइजी फिल्म बन जाएगी। खबर शेयर करते हुए Akshay Kumar के फैंस के बीच खुशी की लहर पैदा हो गई है। फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए अब इसका पोस्टर लॉन्च किया गया है। 'हाउसफुल 5' तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनेगी। इसमें मौज-मस्ती और कॉमेडी की रोलर-कोस्टर राइड आपकी दिवाली को जगमगाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

'हाउसफुल' फिल्मों के बारे में
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख 'हाउसफुल' के सभी पार्ट्स में लगातार साथ बने हुए हैं। पहला और दूसरा पार्ट साजिद खान ने डायरेक्ट किया था, तीसरा साजिद-फरहाद और चौथा केवल फरहाद सामजी ने किया था। 'हाउसफुल' (2010) में अक्षय और रितेश के साथ-साथ अर्जुन रामपाल, लारा दत्ता, दीपिका पादुकोण, जिया खान, बोमन ईरानी और चंकी पांडे भी स्टार कास्ट में थे। 'हाउसफुल 2' (2012) में असिन, जैकलीन फर्नांडीज और दिवंगत ऋषि कपूर के साथ जॉन अब्राहम थे। 'हाउसफुल 3' (2016) में अभिषेक बच्चन के साथ जैकलीन, नरगिस फाखरी और लिसा हेडन भी थीं। 'हाउसफुल 4' (2019) फ्रेंचाइजी की सबसे हालिया फिल्म है और इसमें अक्षय और रितेश के साथ लगभग सभी नए स्टार्स थे। इनमें बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा थीं।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

फिल्में साइन करने के मामले में अक्षय कुमार सबसे आगे हैं। उनकी झोली में कई बड़ी फिल्में हैं। वह परिणीति चोपड़ा के साथ 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। यह 5 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उनके पास 'ओएमजी 2' भी है जहां वह यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। इसके अलावा रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में सूर्यवंशी के रूप में अक्षय भी होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.