रणबीर कपूर की 'एनिमल' के टीजर के लिए हो जाएं तैयार, उधर थलपति विजय की 'लियो' ने तोड़ा 'पुष्‍पा 2' का रिकॉर्ड

Updated on 18-09-2023 02:23 PM
बॉलीवुड से लेकर साउथ तक एक के बाद एक ऐसी अपकमिंग फिल्‍में हैं, जिन्‍हें लेकर फैंस से लेकर बॉक्‍स ऑफिस तक सब बेसब्र हैं। सोमवार को रणबीर कपूर की 'एनिमल' का नया पोस्‍टर रिलीज किया गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने यह भी घोषणा की है कि संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म का टीजर तैयार है। टीजर 10 दिनों बाद 28 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। दूसरी ओर, थलपति विजय की पैन-इंडिया फिल्‍म 'लियो' के फर्स्‍ट पोस्‍टर ने भी हंगामा बरपा रखा है। फिल्‍म में विजय के लुक ने अल्‍लू अर्जुन की 'पुष्‍पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'लियो' को लोकेश कनगराज डायरेक्‍ट कर रहे हैं।

रणबीर की 'ANIMAL' के टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो में हमने जोरदार एक्‍शन की झलक देखी थी। अब निर्माताओं ने सोमवार को नया पोस्टर जारी करते बताया है कि टीजर, 28 स‍ितंबर की सुबह 10 बजे रिलीज किया जाएगा। 'एनिमल' एक क्लासिक सागा है, जिसके लिए पहली बार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गज यानी Ranbir Kapoor और राइटर-डायरेक्‍टर संदीप रेड्डी वांगा साथ आए हैं। फिल्‍म में अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

1 दिसंबर को पैन इंडिया रिलीज होगी 'एनिमल'

'एनिमल' का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की 'टी-सीरीज', मुराद खेतानी के 'सिने1 स्टूडियो' और प्रणय रेड्डी वांगा की 'भद्रकाली पिक्चर्स' के बैनर तले हुआ है। यह फिल्म 1 दिसंबर को देशभर में हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम में रिलीज होने वाली है। राइटर-डायरेक्‍टर संदीप रेड्डी वांगा का जादू हम इससे पहले 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' जैसी फिल्‍मों में देख चुके हैं।

'लियो' के पोस्‍टर को 32 मिनट में 1 मिलियन लाइक्‍स

दूसरी ओर, विजय ने रविवार को इंस्टाग्राम पर 'LEO' का पहला तेलुगू पोस्टर शेयर किया, इस पोस्‍टर को खबर लिखे जाने तक 2.93 मिलियन यानी 29.3 लाख लाइक्‍स मिल चुके हैं। दिलचस्‍प है कि पोस्‍ट शेयर होने के सिर्फ 32 मिनट के भीतर इसे 1 मिलियन से अध‍िक लाइक्‍स मिल चुके थे। इस तरह 'लियो' के पोस्‍टर ने अल्लू अर्जुन की 'Pushpa 2: The Rule' के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिसने 33 मिनट में 1 मिलियन लाइक्‍स का आंकड़ा छुआ था।

19 अक्‍टूबर को रिलीज होगी थलपति विजय की 'लियो'

'विक्रम', 'कैथी' और 'मास्‍टर' जैसी फिल्‍मों से धमाल मचाने वाले लोकेश कनगराज अब 'लियो' से नया धमाका करने वाले हैं। यह फिल्‍म 19 अक्टूबर, 2023 को पैन इंडिया रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.