तारीफ तो खूब मिल रही, पर नहीं हुई कमाई! पहले वीकेंड में BMCM से रेस हार गई 'मैदान'
Updated on
15-04-2024 01:35 PM
अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' भले ही बॉक्स ऑफिस पर बहुत कमाई नहीं कर पा रही हो, लेकिन फिल्म देखकर दर्शक इसकी तारीफ जरूर कर रहे हैं। ईद के मौके पर रिलीज हुई ये फिल्म कमाई की रेस में 'बड़े मियां छोटे मियां' से बुरी तरह पिछड़ गई है। हालांकि, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के फिल्म की हालत भी बहुत अच्छी नहीं है। 'बड़े मियां छोटे मियां' ने जहां चार दिनों के एक्सटेंडेड वीकेंड में 40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, वहीं 'मैदान' ने करीब 22 करोड़ रुपये कमाए हैं।
अमित शर्मा के डायरेक्शन में बनी 'मैदान' देश में फुटबॉल के गोल्डन बॉय कहे जाने वाले सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। 11 अप्रैल को जहां यह फिल्म सिनेमाघरों में पूरी तरह से रिलीज हुई थी, वहीं एक दिन पहले शाम से इसके पेड प्रीव्यू भी रखे गए थे। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, पेड प्रीव्यूज से हुई 2.60 करोड़ रुपये की कमाई को मिलाकर 'मैदान' ने अपने फर्स्ट वीकेंड में 21.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसमें सबसे अधिक कमाई रविवार को ही हुई है।
'मैदान' ने रविवार को की सबसे अधिक कमाई
'मैदान' का बजट 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हालांकि, फिल्म की कमाई की रफ्तार इस वक्त इतनी धीमी है कि यह अपनी लागत निकाल ले, यही बहुत है। अजय देवगन की इस फिल्म ने पहले दिन 4.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। शुक्रवार को इसकी कमाई घटकर 2.75 करोड़ रुपये हो गई थी। हालांकि, शनिवार को इसने थोड़ी रफ्तार पकड़ी और 5.75 करोड़ रुपये कमाए। जबकि अब रविवार को चौथे दिन 6.25 करोड़ रुपये का बिजनस हुआ है।
अच्छी फिल्म होकर भी क्यों पिट रही 'मैदान'?
आंकड़े साफ बताते हैं कि 'मैदान' सिनेमाघरों में वह जज्बा नहीं जगा पाई है, जो पर्दे पर फिल्म में दिख रहा है। रविवार को इसके शोज में 100 में से 78 सीटें औसतन खाली नजर आईं। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि बीते कुछ साल में देश में कई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्में बनी हैं। उनमें से भी 'चक दे इंडिया' और 'एमएस धोनी' को छोड़ दें तो बाकी फिल्मों का बाजार औसत ही रहा है। 'मैदान' की रिलीज भी कई बार पोस्टपोन हुई है। ऐसे में अच्छी फिल्म होने के बावजूद यह दर्शकों को रिझा नहीं पा रही है।
'मैदान' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी इस फिल्म की झोली में बहुत कुछ नहीं है। 'मैदान' ने अपने पहले वीकेंड में वर्ल्डवाइड करीब 30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। समस्या यह है कि सोमवार से कामकाजी दिन शुरू होते ही अब फिल्म की कमाई में गिरावट आएगी। ऐसे में जरूर यह है कि यह जहां तक संभव हो, संभली रहे और टिकट खिड़की पर लंबी टिके।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…