घी 600 अरब किलोग्राम पहुंच गया... पाकिस्तान में महंगाई पर इमरान खान का वीडियो वायरल, मजे ले रहे लोग

Updated on 16-02-2023 06:39 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचाए हुए है। इस वीडियो में इमरान खान पाकिस्तान में घी की कीमत बताते सुने जा सकते हैं। बेहद छोटे इस क्लिप को पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने शेयर किया है। इस क्लिप में इमरान खान चश्मा पहने एक पर्चा पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, यह पता नहीं चल सका है कि यह क्लिप किस वीडियो से काटा गया है। पाकिस्तान इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर तक नीचे गिर चुका है। ऐसे में कई आवश्यक वस्तुओं के आयात को रोक दिया गया है। इस कारण पाकिस्तान में महंगाई भी लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।

वीडियो में क्या बोलते सुने गए इमरान खान


इमरान खान इस वीडियो में अपनी सरकार के समय घी की कीमत और शहबाज शरीफ सरकार में घी की कीमत बताते सुने जा सकते हैं। इमरान खान कहते हैं कि ''जो घी है 380 अरब था आज 600 अरब केजी (किलोग्राम) पहुंच गया है।'' यह क्लिप काफी छोटा है, जो किसी बड़े क्लिप का हिस्सा है। हालांकि, इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है। कई यूजर्स ने कमेंट में दावा किया है कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है। ऐसे में नवभारत टाइम्स इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

पहले भी बेइज्जती कराने वाले बयान दे चुके हैं इमरान


मई 2022 में इमरान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी तुलना गधे से कर डाली थी। उन्होंने कहा था कि आप अगर गधे के ऊपर लकीरे डाल दें तो वो जेबरा नहीं बन जाता। वो गधा, गधा ही रहता है। इसके पहले उन्होंने पाकिस्तान में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं के लिए महिलाओं के कम कपड़ों को जिम्मेदार बताया था। इमरान खान अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को शहीद बताकर अपनी बेइज्जती करवा चुके हैं। उन्होंने जर्मनी और जापान को पड़ोसी देश भी बताया था। तब उनके ज्ञान पर लोगों ने जमकर मजे लिए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.