आईपीएल को भारतीय टीम में जगह बनाने के मौके के तौर देख रहे गिल : शास्त्री

Updated on 09-04-2022 08:37 PM

मुंबई पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल कोविश्व क्रिकेट की बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक' करार किया। जो कि अपने अपार स्ट्रोक्स की वजह से खेल के टी20 प्रारूप के लिए पूरी तरह फिट हैं। गिल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सत्र में गुजरात टाइटन्स के लिए खेल रहे हैं। 22 साल का खिलाड़ी इस सत्र को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम में जगह बनाने के मौके के तौर पर ले रहा है।

टूर्नामेंट के शुरूआती चरण में गिल के प्रदर्शन पर बात कर शास्त्री ने कहा, ‘गिल देश और विश्व क्रिकेट की बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक है। अगर वह इसी तरह खेलता है, तब वह बड़े स्कोर बना सकता है। जब वह क्रीज पर जम जाता है,तब बल्लेबाजी कितनी आसान दिखती है। शास्त्री ने कहा, गिल में गेंद को सीमा से बाहर करने के लिए वह दमखम, समय और ताकत है। वह खेल के इस प्रारूप के लिए ही बना है। उसका शॉट चयन और स्ट्राइक रोटेशन दबाव कम करने में मदद करते हैं।'

गिल ने मौजूदा आईपीएल में अपने खेल से प्रभावित किया है और आगामी हफ्तों में उसके कुछ प्रभावशाली पारियां खेलने की उम्मीद है। शास्त्री ने कहा, ‘वह ऐसा खिलाड़ी है, जो खराब गेंद को बाहर भेजने में सक्षम है। शार्ट गेंद खेलने में माहिर है। टूर्नामेंट के शुरूआती चरण में, अच्छी बल्लेबाजी पिच पर आप अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बना सकते हो, आप एक नई फ्रेंचाइजी के लिये खेल रहे हो, इससे आपका आत्मविश्वास ही बढ़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.