'गिरा दिए वज़ीर सारे...' क्‍या शाहरुख की Jawan का डायलॉग हुआ लीक? जानिए वायरल ऑडियो का सच

Updated on 25-04-2023 08:50 PM
'पठान' की सुपर सक्‍सेस के बाद शाहरुख खान के स‍ितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। अब हर किसी की नजर उनकी अपकमिंग फिल्‍म 'जवान' पर टिकी है। एटली के डायरेक्‍शन में बन रही 'जवान' इसी साल 2 जून 2023 को रिलीज होने वाली है। बीते साल जून महीने में फिल्‍म की एक झलक दिखाते हुए टाइटल अनाउंस हुआ था। तभी से शाहरुख के फैन इस एक्‍शन-थ्र‍िलर के लिए बेसब्र हैं। हालांकि, अभी तक फिल्‍म का टीजर और ट्रेलर नहीं आया है। लेकिन इसी बीच मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह 'जवान' का डायलॉग ऑडियो है, जो लीक हो गया है। जबकि पड़ताल बताती है कि इस ऑडियो का सच कुछ और है।


Jawan Dialouge Leaked: मंगलवार सुबह से ही ट्विटर पर #Jawan ट्रेंड हो रहा है। शाहरुख के फैंस लगातार एक 45 सेकेंड का ऑडियो क्‍ल‍िप शेयर कर रहे हैं। दावा कर रहे हैं कि यह 'जवान' का डायलॉग है। इस ऑडियो में शाहरुख की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वह पूरे ड्रैमेटिक अंदाज में कहते हैं, 'घोड़े मार दिए सभी। हाथी को भी ढेर किया। गिरा दिए वज़ीर सारे, पैदल को भी नहीं छोड़ा। सबको मात देकर सारे राजा पहुंचे हैं जहां, बाजी तो वहां से शुरू होती है। राजाओं के बीच मुकाबला अभी बाकी है...।'

शाहरुख के फैन ने ही खोल दी लीक डायलॉग के दावे की पोल

Fact Check: दिलचस्‍प है कि इस ऑडियो के वायरल होने के साथ ट्विटर पर ही कुछ यूजर्स ने इन दावों की पोल खोल दी। ऐसे ही एक यूजर @AhmedKhanSrkman ने इस ऑडियो की सच्‍चाई बताते हुए एक वीडियो पोस्‍ट किया। खुद को शाहरुख का फैन बताने वाले अहमद खान नाम के इस यूजर ने साफ किया कि यह ऑडियो असल में 2011 के टी20 वर्ल्‍ड कप के टीवी विज्ञापन का हिस्‍सा है। उन्‍होंने अपने ट्वीट में वह टीवी विज्ञापन भी शेयर किया है।

साल 2011 के टी20 वर्ल्‍ड कप टीवी विज्ञापन का है यह ऑडियो

अहमद ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें शाहरुख के ऑडियो के साथ वीडियो भी है। इसमें वह कह रहे हैं, 'गिरा दिए वज़ीर सारे, पैदल को भी नहीं छोड़ा, सबको मात देकर सारे राजा पहुंचे हैं जहां, बाजी तो वहां से शुरू होती है। राजाओं के बीच मुकाबला अभी बाकी है.... इंडिया और वर्ल्‍ड की टी20 टीम्‍स जब टकराएंगी तो मुकाबला टक्‍कर का होगा। जीते चाहे कोई, क्रिकेट जरूर जीतेगा। नोकिया चैम्‍प‍िन्‍स लीग टी20, अब होगा असली मुकाबला।'

'जवान' में अल्‍लू अर्जुन का कैमियो कंफर्म

इस वीडियो के सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि शाहरुख खान की फिल्‍म 'जवान' से कोई डायलॉग वीडियो अभी लीक नहीं हुआ है। ऐसे में सोशल मीडिया पर हो रहे तमाम दावे झूठे हैं। वैसे, 'जवान' को लेकर जो सबसे ताजा खबर है, वह यह है कि इस फिल्‍म में कैमियो रोल में अल्‍लू अर्जुन नजर आएंगे। अल्‍लू ने पहले इस रोल को ठुकरा दिया था, लेकिन फिर वह मान गए हैं।

'जवान' में अल्‍लू अर्जुन का कैमियो कंफर्म

इस वीडियो के सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि शाहरुख खान की फिल्‍म 'जवान' से कोई डायलॉग वीडियो अभी लीक नहीं हुआ है। ऐसे में सोशल मीडिया पर हो रहे तमाम दावे झूठे हैं। वैसे, 'जवान' को लेकर जो सबसे ताजा खबर है, वह यह है कि इस फिल्‍म में कैमियो रोल में अल्‍लू अर्जुन नजर आएंगे। अल्‍लू ने पहले इस रोल को ठुकरा दिया था, लेकिन फिर वह मान गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.