मैक्सिको में शादी के दिन लड़की गिरफ्तार जबरिया उगाही के मामले में तलाश थी

Updated on 17-01-2024 01:17 PM

मैक्सिको में एक लड़की को पुलिस ने शादी के दिन गिरफ्तार कर लिया। उस वक्त यह महिला ‘वेडिंग गाउन’ यानी शादी के कपड़ों में थी। पुलिस रिकॉर्ड में इस लड़की के होने वाले पति और प्रेमी का ‘कोड नेम’ चूहा है। वो होने वाली पत्नी को छोड़कर फरार हो गया।

दरअसल, ये लड़की और प्रेमी एक खूंखार एक्सटॉर्शन गैंग (जबरिया उगाही करने वाला गैंग) के मेंबर हैं। गिरफ्तारी कुछ दिन पहले की गई थी। इसकी जानकारी अब दी गई है।

6 लोगों का गैंग

मैक्सिको पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार की गई लड़की 8 लोगों के गैंग की मेंबर है। इसमें उसके होने वाले पति के अलावा 6 लोग और हैं। मैक्सिको में पुलिस और सिक्योरिटी एजेंसी ड्रग्स सिंडिकेट और एक्सटॉर्शन करने वाले गैंग्स और उनके मेंबर्स को कोड नेम देती हैं। यह पुलिस रिकॉर्ड में हमेशा मौजूद रहते हैं। गिरफ्तार की गई लड़की का कोड नेम नैन्सी और उसके प्रेमी का नाम चूहा है।

नैन्सी की गिरफ्तारी का मामला भी रोचक है। दरअसल, मैक्सिको पुलिस मुखबिरों को मोटी रकम देती हैं और ज्यादातर मामलों में यह पैसा उन्हीं लोगों से वसूला जाता है, जिन्हें गिरफ्तार किया जाता है।

पुलिस को मुखबिर ने बताया कि नैन्सी और चूहा शादी करने वाले हैं। पुलिस की एक टीम ने शादी के दौरान ही इन लोगों को गिरफ्तार करने की प्लानिंग बनाई। रेड के दौरान चूहा तो भागने में कामयाब रहा, लेकिन नैन्सी पुलिस के हत्थे चढ़ गई।

चिकन ट्रेडर्स से वसूली का आरोप

नैन्सी और उसका गैंग मैक्सिको सिटी के करीब तोलुका शहर से ताल्लुक रखते हैं। यहां मीट और खासतौर पर चिकन कारोबार काफी होता है। यह गैंग इसी इलाके में एक्टिव था और यहां के बड़े कारोबारियों को जान से मारने की धमकी देकर जबरिया वसूली करती था।

यहां के कई कारोबारियों और पॉल्ट्री फार्म मालिकों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन प्लान किया। गिरफ्तार किए लोगों ने सैंटियागो नाम के खतरनाक अपराधी भी है। उस पर कई कारोबारियों को अगवा करके जबरिया वसूली करने का आरोप है।

पुलिस ने इस गैंग के कई अपराधियों के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं और लोगों से अपील की है कि वो इनके बारे में जानकारी दें। कुछ के वीडियोज भी जारी किए गए हैं।

ड्रग माफिया से जुड़े हैं तार

नैन्सी और चूहा दोनों के क्रिमिनल रिकॉर्ड है और एक बार इन्हें पहले भी गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इसी महीने की शुरुआत में ‘ला फेमेलिया’ गैंग पर 6 लोगों के मर्डर का आरोप लगा था। नैन्सी और चूहा का गैंग इसी ड्रग गैंग का हिस्सा माना जाता है। इसके बाद इनकी तलाश तेज हो गई थी। इनके गैंग के सरगना का नाम पुलिस रिकॉर्ड में मुर्गा है।

पुलिस के एक अफसर ने कहा- यह लोग आम लोगों को तो परेशान करते ही हैं। इसके अलावा इनका आपस में जो झगड़ा होता है, उसमें भी कई लोग मारे जाते हैं। यह हमारे देश के लिए नासूर बन चुके हैं। इनका खात्मा बहुत जरूरी है।

अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम रिकॉर्ड के मुताबिक- 3.44% मामले एक्सटॉर्शन के हैं। पहले यह करीब 20% होते थे। अब तक पुलिस की कार्रवाई में करोड़ों रुपए के ड्रग्स भी बरामद किए गए हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.