भारत के साथ संबंधों को महत्व देते हैं... गलवान के गुनहगार चीन की मासूमियत तो देखें, जानें क्यों बदला रंग

Updated on 02-03-2023 07:42 PM
बीजिंग: चीन के विदेश मंत्री क्विन गांग और उनके भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के बीच गुरुवार को नई दिल्ली में होने वाली संभावित बैठक से पहले बीजिंग ने बुधवार को कहा कि वह भारत के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है। चीन ने कहा कि दोनों के बीच मजबूत संबंध दोनों देशों और उनके लोगों के बुनियादी हित में हैं। गुरुवार को जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में नई दिल्ली में किन के जयशंकर से मुलाकात करने की उम्मीद है, हालांकि चीनी विदेश मंत्रालय ने इस बारे में चुप्पी साध रखी है। भारत ने भी चीनी विदेश मंत्री के साथ मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पहली बार भारत आ रहे चीन के नए-नवेले विदेश मंत्री


हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट अखबार ने इसे अवरोध हटाने वाली यात्रा करार दिया। गत दिसंबर में अपने पूर्ववर्ती वांग यी से पद संभालने के बाद किन की यह पहली भारत यात्रा है और यह जयशंकर से उनकी पहली मुलाकात होगी। पूर्वी लद्दाख गतिरोध को हल करने के लिए 17 दौर की उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता में दोनों देशों द्वारा की गई प्रगति के आलोक में किन और जयशंकर की मुलाकात काफी मायने रखती है।

चीन बोला- हम पड़ोसी और प्राचीन अर्थव्यवस्थाएं


जयशंकर के साथ किन की मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने बुधवार को यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, "चीन भारत के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है।" उन्होंने कहा, "चीन और भारत प्राचीन सभ्यताएं हैं तथा दोनों में एक अरब से अधिक लोग रहते हैं। हम पड़ोसी हैं और दोनों उभरती हुई अर्थव्यवस्थाएं हैं। चीन-भारत के बीच मजबूत संबंध दोनों देशों और इनके लोगों के बुनियादी हित में हैं।" माओ ने जयशंकर के साथ बैठक की पुष्टि किए बिना कहा कि किन की भारत यात्रा का विवरण "समयबद्ध तरीके से" जारी किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.