शाहिद-कृति की फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन 100 करोड़ पार

Updated on 19-02-2024 04:58 PM

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दूसरे रविवार को अच्छी कमाई की। रिलीज के दसवें दिन इस फिल्म ने 6 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। अब इसका टोटल इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 58 करोड़ 49 लाख रुपए हो गया है।

ग्लोबली 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म
वहीं ग्लोबली यह फिल्म अब तक ग्रॉस 107 करोड़ 86 लाख रुपए कमा चुकी है। फिल्म ने अकेले नॉर्थ अमेरिका में 1.8 मिलियन का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म में शाहिद और कृति के अलावा धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

‘कुछ खट्‌टा हो जाए’ ने तीन दिन में कमाए 1 करोड़
दूसरी तरफ इसी फ्राइडे रिलीज हुई गुरु रंधावा की एक्टिंग डेब्यू फिल्म ‘कुछ खट्‌टा हो जाए’ ने फर्स्ट वीकेंड पर 1 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 25 लाख रुपए, दूसरे दिन इसने 44 लाख रुपए और तीसरे दिन 31 लाख रुपए का बिजनेस किया। अब इसका टोटल कलेक्शन 1 करोड़ रुपए हो गया है।

फिल्म में गुरु के अपोजिट सई मांजरेकर हैं। इसके अलावा इसमें अनुपम खेर, ईला अरुण और अतुल श्रीवास्तव जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

‘लाल सलाम’ ने सेकेंड वीकेंड कमाए 1.12 करोड़
दूसरे रविवार को रजनीकांत की ‘लाल सलाम’ ने भी पहले से बेहतर कमाई की है। 10वें दिन फिल्म ने 46 लाख रुपए का बिजनेस किया और अब इसका टोटल कलेक्शन 16 करोड़ 24 लाख रुपए हो गया है। फिल्म ने सेकेंड वीकेंड पर 1 करोड़ 12 लाख रुपए कमाए है।

‘ईगल’ का टोटल कलेक्शन 22.85 करोड़
रवि तेजा स्टारर ‘ईगल’ ने अपने दूसरे रविवार को 44 लाख रुपए का बिजनेस किया। फिल्म ने सेकेंड वीकेंड 1 करोड़ 13 लाख रुपए कमाए। अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 22 करोड़ 85 लाख रुपए हो गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.