मध्य प्रदेश के 11 लाख अधिकारी-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीपावली में नहीं करना पड़ेगा वेतन का इंतजार

Updated on 11-10-2024 11:33 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश के करीब 11 लाख अधिकारी और कर्मचारियों को डॉ. मोहन यादव सरकार दीपावली से पहले ही खुशखबरी देने जा रही है। इन अधिकारियों-कर्मचारियों को अक्टूबर का वेतन अग्रिम रूप से देने की तैयारी चल रही है। अभी वित्त विभाग ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी हैं।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को वित्त विभाग द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव दिया जा रहा है। विभाग का कहना है कि अक्टूबर में कई तीज—त्योहार हैं। ऐसे में वेतन एक या दो नवंबर को देने के बजाय 28-29 अक्टूबर को दे दिया जाएगा, तो कर्मचारी दीपावली को और अच्छे से मना सकेंगे।

आपको बता दें कि प्रदेश में नियमित अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या 7 लाख है, जबकि पेंशनरों की 4 लाख के आसपास है। इन्हें वेतन, पेंशन और भत्ते देने में लगभग साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये की जरूरत पड़ती है। आम तौर पर हर महीने एक-दो तारीख को सरकार द्वारा वेतन का भुगतान किया जाता है। इसके लिए 28-29 तारीख को कोषालय में बिल लगाए जाते हैं।

25 अक्टूबर तक आ जाएगी सैलरी


सूत्रों का कहना है कि दीपोत्सव को देखते हुए इस बार वेतन चार-पांच दिन पहले दिया जा सकता है। वित्त विभाग के प्रस्ताव को मुख्य सचिव अनुराग जैन के माध्यम से अंतिम निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। आपको बता दें कि कर्मचारी संगठनों ने भी सरकार के समक्ष अग्रिम भुगतान की मांग रखी है। वहीं, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने भी 25 अक्टूबर तक अग्रिम भुगतान की अपील सरकार से की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.