गोविंदा की रवि किशन से हो रही तुलना, कहा- अक्षय ही नहीं, जिम कैरी ने भी मेरा ट्रेंड फॉलो किया, लोग बिदके

Updated on 10-08-2026 05:23 PM
अपने खास कॉमिक टाइमिंग , एनर्जेटिक डांस मूव्स और कलरफुल आउटफिट के लिए जाने जाने वाले एक्टर गोविंदा ने हाल ही में अपने कलरफुल कपड़ों को लेकर बातें कीं। उन्होंने अपने जरा हटके वाले अंदाज के फैशन पर बातें की और बताया कि कैसे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कलाकारों को उन्होंने प्रेरित किया है। हाल ही में एएनाई से हुई बातचीत में गोविंदा से उनके लाल-पीले, हरे पैंट को लेकर सवाल किया गया, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने जिम कैरी का नाम लिया। अब लोग सोशल मीडिया पर गोविंदा की तुलना रवि किशन से कर रहे हैं।

एएनआई से बातचीत में गोविंदा ने याद किया कि कैसे उन्होंने अपने फैशन सेंस के लिए आम लोगों से प्रेरणा ली, जिन्हें वह चमकीले और चमकदार कपड़े पहने हुए देखते थे, खासकर मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा के दौरान और फिर उनके फैशन को दुनिया भर के कलाकारों ने कॉपी किया।

'आप ये लाल-पीले, हरे वाले पैंट क्यों पहनते थे?'

इसी बातचीत में उनसे पूछा गया, 'अच्छा, एक सवाल मुझे जरूर पूछना है, आप ये लाल-पीले, हरे वाले पैंट क्यों पहनते थे?' इसपर गोविंदा ने तपाक से कहा, 'बहुत अच्छा सवाल है। आप कभी भिंडी बाजार नहीं गई हैं?'

'दिखाई देगा तो पता लगेगा भैया महफिल में एक अलग टाइप का छाप छोड़ा है'

इसपर उन्हें जवाब मिला, 'नहीं, क्यों जाऊं?' गोविंदा ने कहा, 'ऐसा रंगीला कपड़ा पहनेगा, दिखाई देगा तो पता लगेगा भैया महफिल में एक अलग टाइप का, एक अलग छाप छोड़कर जा रेला हूं।' इसपर उनसे फिर कहा जाता है, 'आपने पहना तो बाकी लोग भी पहनने लग गए न? अक्षय कुमार भी अफलातून में वो ऑरेंज वाले पैंट...।'

गोविंदा ने फिर कहा- हां, हां मैं बहुत खुश हूं

गोविंदा ने कहा, 'कहां आप अक्षय के पास जा रही हैं, वर्ल्ड के सुपरस्टार्स, ऑरेंज वाले पैंट, ऑल वर्ल्ड के.. जिम कैरी और पता नहीं क्या-क्या सब आ रहे हैं, पूरा वर्ल्ड आ गया। अब फैशन वर्ल्ड में जाइए, वहां पर है गोविंदा।' इसपर उनसे कहा गया, 'अच्छा, आपने ट्रेंड सेट किया?' गोविंदा ने फिर कहा- हां, हां मैं बहुत खुश हूं इस बात से।

लोगों ने गोविंदा का उड़ाया मजाक

गोविंदा के इस कॉमेंट पर कई लोगों ने मजे लिए हैं। एक ने कहा, 'रवि किशन के बाद अब हमारे पास गोविंदा हैं। गोविंदा का दावा है कि उन्होंने जिम कैरी को पीले और नारंगी रंग की पैंट पहनने के लिए प्रेरित किया। गोविंदा एक ग्लोबल ट्रेंडसेटर हैं। गोविंदा ने स्मिता प्रकाश से पूछा, 'भिंडी बाजार गई हैं क्या? स्मिता- नहीं, क्यों जाउंगी?' एक ने कहा- वो गलत नहीं बोल रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
सोमवार, 10 अगस्त को रांची में झारखंड विधानसभा की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग किए जाने पर एक्टर प्रकाश राज ने प्रतिक्रिया दी है। समाचार एजेंसी…
 11 August 2026
बॉलीवुड के टॉप एक्शन हीरो में शामिल अजय देवगन अब टीवी पर भी नजर आने वाले हैं। वह पॉप्युलर क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' को होस्ट करते दिखाई देंगे। मेकर्स ने…
 11 August 2026
रणवीर सिंह के 'डॉन 3' छोड़ने का दर्द ऐसा है, जो गाहे-बगाहे फरहान अख्तर की जुबान पर आ ही जाता है। ठीक 3 साल पहले अगस्‍त 2023 में रणवीर सिंह…
 11 August 2026
गोविंदा को हाल ही में एक्ट्रेस कोमल के साथ देखा गया था जिनके साथ सुनीता आहूजा ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। सुनीता आहूजा ने हाल ही में…
 11 August 2026
अंडरवर्ल्ड और डी-कंपनी फिल्मों के लिए मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं ,उन्होंने क्राइम फिल्मों की तरफ फिर रुख कर लिया है। राम गोपाल वर्मा…
 11 August 2026
बॉलीवुड की 'खल्‍लास गर्ल' ईशा कोप्पिकर उन सेलेब्‍स में से हैं, जिन्‍होंने NEET पेपर लीक से जुड़े छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान PM नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ…
 11 August 2026
प्रकाश राज ने एक वीडियो पोस्ट कर ये दावा किया है कि मतदाता सूची के स्पेशल इंटेसिव रिविजन (SIR) के बाद बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से उनका नाम हटा दिया…
 10 August 2026
बॉलीवुड एक्टर महमूद अली के बेटे सिंगर, गीतकार और एक्टर लकी अली अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान बेहद भावुक हो उठे। उन्होंने इमोशनल होते हुए अपनी मौत और कफन को…
 10 August 2026
अपने खास कॉमिक टाइमिंग , एनर्जेटिक डांस मूव्स और कलरफुल आउटफिट के लिए जाने जाने वाले एक्टर गोविंदा ने हाल ही में अपने कलरफुल कपड़ों को लेकर बातें कीं। उन्होंने…
Advt.