इंडियन आइडल 13 में गोविंदा ने सुनीता आहुजा के प्रति अपना प्यार ज़ाहिर किया

Updated on 22-10-2022 09:54 PM

भोपाल: इंडियन आइडल 13 ने संगीत का जश्न मनाने के लिए देशभर के कंटेस्टेंट्स को आकर्षित किया हैजो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे इस पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो में नजर आ रहे हैं। इस वीकेंड जबर्दस्त धमाल होगाजहां इस शनिवार 'हैप्पी वाली दिवालीमनाई जाएगी। इतना ही नहींरविवार के स्पेशल एपिसोड में सभी के चहेते चीची उर्फ गोविंदा अपनी फैमिली यानी अपनी पत्नी सुनीता आहुजा और बेटी टीना आहुजा के साथ आकर सभी को एक जोरदार सरप्राइज़ देंगे। वे सभी कंटेस्टेंट्स को अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित करेंगे और कुछ दिलचस्प यादें भी ताजा करते नजर आएंगे। इतना ही नहींमशहूर एक्टर गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहुजा के साथ अपनी प्रेम कहानी के कुछ दिलचस्प किस्से भी सुनाएंगे।

रोशनी के इस पर्व का जश्न मनाते हुए अयोध्या और कोलकाता के कंटेस्टेंट्स क्रमशः ऋषि सिंह और बिदिप्ता चक्रवर्ती 'दिल जाने जिगरऔर 'आपके आ जाने सेजैसे गानों पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से तीनों जजों और मेहमानों को हैरान कर देंगे। उनकी परफॉर्मेंस के बाद गोविंदा ने बताया कि कैसे उन्हें अपनी पत्नी से प्यार हुआ था। गोविंदा बताते हैं, "मैंने उन्हें शिद्दत से चाहा है। वो मेरा पहला प्यार थीं और मुझे उनकी मासूमियत भा गई थी। मैंने कई चालाक और होशियार लोग देखे हैंलेकिन मासूमियत बहुत कम देखने को मिलती है। जब ऊपरवाला आपको मासूमियत से प्यार करने का मौका देता हैतो हम तुरंत इसे अपना लेते हैं। हम लोग कश्मीर में एक गाने की शूटिंग कर रहे थे और किस्मत का खेल देखिएमुझे पता भी नहीं था कि मेरे साथ क्या हो रहा है। कुछ इशारे तो मिल रहे थेलेकिन तब मैं नहीं समझ पाया। फिर एक दिन मैंने महसूस किया कि यही वो शख्स है। मैं ऊपर वाले का शुक्रगुजार हूं कि मैं तुमसे (सुनीता आहुजा) मिला।"

इतना ही नहींयह प्यारी जोड़ी इंडियन आइडल के मंच पर 'आपके आ जाने सेगाने पर झूमते हुए इस शो में मौजूद सभी को एक विजुअल ट्रीट भी देगी।

देखना ना भूलें 'इंडियन आइडल - सीज़न 13' का 'हैप्पी वाली दिवालीएपिसोडइस शनिवार और रविवार रात बजेसिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.