गोविंदा की भांजी आरती सिंह की इस दिन होगी शादी, जानिए दूल्हे राजा दीपक चौहान के साथ हनीमून पर कहां जाएंगी
Updated on
05-04-2024 01:45 PM
टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रह चुकीं आरती सिंह आखिरकार अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रही हैं। सुपरस्टार गोविंदा की भांजी आरती की शादी हो रही है। बीते दिनों उनके हाथों में डायमंड इंगेजमेंट रिंंग भी दिखी थी। शादी की खुशखबरी उनके भाई और एक्टर कृष्णा अभिषेक ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में दी थी। अब एक्ट्रेस की शादी की तारीख से लेकर दूल्हेराजा का नाम और काम-धाम भी सामने आ चुका है। जिसके बारे में आपको हम अब बताने जा रहे हैं।
आरती सिंह आने वाले 25 अप्रैल को दीपक चौहान संग सात फेरे लेंगी। कृष्णा अभिषेक के होने वाले जीजाजी नवी मुंबई में एक बिजनेमैन हैं। उनका इंडस्ट्री से कोई रिश्ता नहीं है। मुंबई में ही दोनों एक-दूजे के साथ जीने-मरने की कसमें वादे खाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, प्री-वेडिंग फंक्शन जैसे हल्दी-मेहंदी और संगीत सेरेमनी भी शादी से पहले शुरू हो जाएंगी।
आरती और दीपक की पहली मुलाकात
एक प्राइवेट मैचमेकर्स के जरिए दीपक और आरती का मिलन हुआ था। 'वारिस' एक्ट्रेस का कहना है, 'ये पूरी तरह से अरेंज मैरिज है। जाहिर-सी बात है कि हमारे बीच एक-दूसरे को जानने-समझने के लिए कोर्टशिप का एक फेज भी था। जिसमें हम एक-दूसरे को जानना समझना चाहते थे। हमने पहली बार 23 जुलाई को बात की थी और दीपक के बर्थडे (5 अगस्त) के बाद मिले थे। जैसे-जैसे चीजें आगें बढ़ीं, मैंने नवंबर मे इस रिश्ते के लिए कमिटेड होने का फैसला किया।'
आरती सिंह की दीपक चौहान से हुई थी सगाई
आरती सिंह ने बताया कि उन दोनों तब तक अपने कदम आगे नहीं बढ़ाए, जब तक परिवार ने हामी नहीं भरी। '1 जनवरी को दीपक ने दिल्ली में मेरे गुरुजी के मंदिर में अंगूठी पहनाकर मेरे सामने शादी का प्रपोजल रखा था और मैंने तब हां कह दिया था। उसी दिन और पल को मैं अपनी सगाई मानती हूं। अरेंज मैरिज सेटअप में किसी से मिलते समय आमतौर पर झिझक होती है। मगर जब मैं दीपक से मिली तो मुझे कुछ महसूस नहीं हुआ।'
हनीमून पर जाने पर क्या बोलीं आरती सिंह?
आरती सिंह ने आगे कहा, 'मैं उसे अपने जीवन में पाकर धन्य महसूस करती हूं। मैं उसके साथ रह सकती हूं। और उसकी फैमिली के साथ भी। जिसमें उसके पिता और दो बहने हैं। मुझे खुशी है कि मैंने पहले समझैता नहीं किया। सही समय पर सबकुछ सही हो रहा है।' एक्ट्रेस ने हनीमून के बारे में कहा कि अभी वो शादी की तैयारी में बिजी हैं। हनीमून के बारे में प्लान करने का वक्त नहीं मिला। 'मेरी प्राथमिकता फिलहाल शादी के बाद मंदिर जाना है। नए घर को बनाने के लिए एक्साइटेड हूं। यह सब हनीमून से भी ज्यादा जरूरी है।'
आरती सिंह की शादी में गोविंदा आएंगे?
आरती सिंह ने अपनी शादी की खुशखबरी मामा और एक्टर गोविंदा को भी दी। एक्ट्रेस ने बताया, 'हां मैंने ची ची मामा को भी अपनी शादी के बारे में बताया और वह मेरे लिए खुश थे। मुझे उम्मीद है कि वो मुझे शादी में आकर अपना आशीर्वाद देंगे। वास्तव में मुझे यकीन है कि वो इसमें शामिल होंगे क्योंकि वो मुझसे प्यार करते हैं।'
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…