मुस्लिम बहुल यूएई के अबू धाबी में बना भव्य हिन्दू मंदिर, महंत स्वामी महाराज का सपना साकार, जानें कौन हैं

Updated on 14-02-2024 01:15 PM
अबू धाबी: नरेंद्र मोदी अबूधाबी में बुधवार को अबू मुरीखाह में स्थित मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इस मंदिर का निर्माण करीब 27 एकड़ क्षेत्र में किया गया है। यूएई में इस मंदिर का निर्माण बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था यानी बीएपीएस ने करवाया है। मुस्लिम बाहुल्य देश में बने इस मंदिर के साथ ही महंत स्वामी महाराज का भी नाम बार-बार आ रहा है। बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के आध्यात्मिक गुरु महंत स्वामी महाराज ही मंदिर का अभिषेक करेंगे।

स्वामी केशवजीवनदासजी के नाम से भी पहचान रखने वाले महंत स्वामी महाराज इस समय बीएपीएस के छठें आध्यात्मिक गुरु के पद पर हैं। 1933 में मध्य प्रदेश के जबलपुर में जन्मे महंत स्वामी महाराज स्नातक हैं। छात्र जीवन के दौरान ही 1951-52 में वह महंत स्वामी महाराज बीएपीएस संस्था के ब्रह्मस्वरूप शास्त्रीजी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी योगीजी महाराज के संपर्क में आए और उनके साथ यात्रा करना शुरू कर दिया। 1957 में योगीजी महाराज ने उन्हें पार्षद दीक्षा दी और उनका नाम वीनू भगत रख दिया। 1961 में गढ़दा में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के कलश महोत्सव के दौरान योगीजी महाराज ने उनका नाम वीनू भगत से स्वामी केशवजीवनदास रख। साथ ही उनको दादर मंदिर के महंत के रूप में नियुक्त किया।

1971 से कर रहे देश-विदेश की यात्राएं

साल 1971 में योगीजी महाराज के निधन के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह से प्रमुख स्वामी महाराज के प्रति समर्पित कर दिया। 1971 से महंत स्वामी भारत और विदेशों में यात्रा कर रहे हैं। जुलाई 2012 को अहमदाबाद में वरिष्ठ साधुओं की उपस्थिति में स्वामी महाराज ने महंत स्वामी को अपना आध्यात्मिक उत्तराधिकारी घोषित किया। 13 अगस्त 2016 को प्रमुख स्वामी महाराज के निधन के बाद महंत स्वामी ने भगवान स्वामीनारायण की 'गुणातीत परंपरा' परंपरा में छठे गुरु की भूमिका में आ गए। इस समय महंत स्वामी महाराज भक्तों के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शक हैं और बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था की वैश्विक सामाजिक-आध्यात्मिक गतिविधियों की देखरेख करते हैं। ये संस्था दुनियाभर में मंदिरों का निर्माण कर रही है। बीते कई साल से वह अबू धाबी में मंदिर बनाने का सपना संजोए थे, जो आखिरकार सच हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.