KBC-15 के आखिरी एपिसोड में नजर आईं दादी-पोती शर्मिला टैगोर ने खोले कई राज

Updated on 04-01-2024 02:13 PM

शर्मिला टैगोर और सारा अली खान हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति-15' के आखिरी एपिसोड में नजर आईं। इस दादी-पोती की जोड़ी ने अमिताभ बच्चन के साथ अपने जीवन के कुछ मजेदार किस्से शेयर किए। उन्होंने इब्राहिम खान के जन्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। बता दें इब्राहिम सैफ और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह के बेटे हैं। बिग बी ने शर्मिला से पूछा पटौदी परिवार में सबसे ज्यादा हक कौन जमाता है?

इसका जवाब देते हुए शर्मिला टैगोर ने कहा- सारा अली खान। सारा अपना नाम सुनकर चौंक जाती हैं। क्योंकि उन्होंने इस सवाल पर अपने पिता सैफ का नाम लिया था। दादी शर्मिला ने सारा का नाम लेने के पीछे का कारण बताते हुए कहा- जब इब्राहिम का जन्म हुआ था। उस वक्त मैंने अमृता को अपनी शादी में पहने हुए इयररिंग दिए थे। मैंने कहा था कि जब इब्राहिम की पत्नी आएगी तो ये उसको दे देना।

इसके बाद उन्होंने बिग बी से कहा- आप अनुमान लगाइए कि आज वो इयररिंग किसके पास है? ये सुनकर बिग बी ने पूछा कि क्या वो सारा ही हैं जिनके पास वो इयररिंग है..तो सारा सिर हिलाते हुए हां कहती हैं।

बता दें एक्टर सैफ अली खान ने मात्र 21 साल की उम्र में अपने से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह से सीक्रेट मैरिज कर ली थी। इस शादी की बात सैफ ने अपने परिवार से भी छुपाकर रखी थी। हाल ही शर्मिला टैगोर करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने बेटे सैफ के जीवन से जुड़ी कई बातें शेयर की थी। उन्होंने सैफ और अमृता के तलाक के बारे में भी बात की।

सैफ-अमृता के तलाक के बाद काफी दुखी हो गए थे टाइगर: शर्मिला

कॉफी विद करण में सैफ और अमृता के तलाक पर बात करते हुए शर्मिला ने कहा कि इन दाेनों के तलाक से मैं और टाइगर भी बहुत दुखी थे। हमें सबसे ज्यादा बुरा इब्राहिम के लिए लग रहा था क्योंकि तब वो सिर्फ 3 साल का था। इब्राहिम, टाइगर का लाड़ला था और इन दोनों के तलाक के बाद दाेनों बच्चे भी हमसे दूर हो गए। टाइगर उसके बाद बहुत दुखी रहने लगे थे।

वहीं इस बारे में बात करते हुए सैफ ने कहा कि 20 साल की उम्र में शादी कर लेने के बाद मेरी लाइफ में कई चेंजेस आए। हालांकि, अमृता हमेशा मेरे प्रति सपोर्टिव रहीं और आज भी हम एक बेहतर और रिस्पेक्टफुल रिलेशनशिप शेयर करते हैं।

खबर सुनकर खामोश रह गए थे शर्मिला और टाइगर

शर्मिला ने कहा- ‘मैं तब मुंबई में थी। सैफ मुझसे मिलने आए और उन्होंने मुझे अपनी शादी की खबर दी जिसे सुनकर मैं पूरी तरह से टूट गई। मैं एकदम चुप रह गई। सैफ मुझे देखकर बोले कि अम्मा आपको क्या हो गया है आपका कलर चेंज हाे रहा है। फिर मैंने खुद को सभांलते हुए सैफ से कहा कि ठीक है.. हम इस बारे में बाद में बात करेंगे और सैफ के जाते ही मैंने टाइगर (मंसूर अली खान पटौदी, सैफ के पिता) को कॉल करके पूरी बात बताई। वो भी कुछ देर के लिए खामोश रह गए। शार्मिला ने आगे बताया कि सैफ और अमृता की शादी के अगले दिन वो अमृता से भी मिलीं। उन्होंने अमृता के साथ चाय पीते हुए चर्चा की। उन्हें वो पसंद भी आईं पर फिर भी शर्मिला सदमे में थीं।

शादी के 13 साल बाद अलग हो गए थे सैफ-अमृता

रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ और अमृता ने 27 अक्टूबर 1991 में शादी कर ली थी। शादी के वक्त सैफ 21 और अमृता की उम्र 33 साल थी। दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर था और इस शादी के 13 साल बाद 2004 में दोनों अलग भी हो गए थे। अमृता और सैफ दो बच्चों (सारा अली खान और इब्राहिम अली खान) के पैरेंट्स हैं। सैफ ने करीना कपूर खान से दूसरी शादी की। दोनों के दो बच्चे तैमूर और जेह हैं। वहीं अमृता ने दोबारा शादी नहीं की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.