वैक्सीनेशन में महा लापरवाही

Updated on 01-11-2021 11:33 PM

भोपाल वैक्सीनेशन को लेकर शासन-प्रशासन तमाम तरह के जतन कर रहे हैं। शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे लेकिन क्या सच में शत प्रतिशत को टीके लग रहे हैं या आंकड़ों की जादूगरी हो रही है। जिसकी मौत हो चुकी है उसे भी टीका लगा दिया गया है। अब दिल्ली तक शिकायत की जा रही है।

ताजा मामला देवास का है जहां ऐसे व्यक्ति को टीका लगा दिया गया जिसकी मौत अप्रैल में ही हो चुकी है। दरअसल शिवशंकर लोखंडे निवासी प्रताप नगर देवास की मृत्यु इसी साल अप्रैल माह में देवास के अमलतास अस्पताल में हुई थी। उनको कोरोना के टीके का दूसरा डोज 18 अक्टूबर को उप्र के बहराइच में लगाया गया। इसका प्रमाण पत्र भी जारी किया गया जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।

प्रधानमंत्री के निज सचिव को लिखा पत्र

मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमितेश पाण्डेय ने इस मामले में निज सचिव, प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखकर लापरवाही की शिकायत की है। अमितेश पाण्डेय ने बताया कि शिव शंकर लोखंडे की मृत्यु 24 अप्रैल 2021 को देवास जिले के अमलतास अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान हुई थी। उनका मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीकरण 22 मई को तैयार होकर 26 मई को जारी हुआ था। पत्र के माध्यम अमितेश पाण्डेय ने कहा कि यदि इस प्रकार की लापरवाही  भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा की जाती है

तो कोरोना की इस जंग में कितने ही लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इस तरह की लापरवाही से कई लोगों को कोविड का टीका बिना लगे प्रमाण पत्र जारी होने के कारण उनके वैक्सीनेशन होने में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जो आम जनता की सेहत स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। एक तरफ तो प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमने वैक्सीनेशन में 100 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है, वहीं दूसरी ओर फर्जी आंकड़े खोखली बातों की पोल खोलते नजर आते हैं। मामले की जांच की मांग की गई है।

मौत के बाद आया सेकंड डोज का मैसेज

मध्यप्रदेश के धार जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जहां मृत व्यक्ति को कोरोना का टीका लगा दिया गया था। एक मामला धार के सरस्वती नगर के सुभाष त्रिवेदी का है तो दूसरा मामला कलसाड़ा के मुकेश का जिनको दूसरे डोज का मैसेज मिला। सुभाष की मौत अप्रैल में हो चुकी थी जबकि 26 अक्टूबर को टीके के दूसरे डोज का मैसेज आया। मुकेश की मौत मई में हुई थी लेकिन उनको भी दूसरे डोज का मैसेज गया। अधिकारी इसे तकनीकी त्रुटि बता रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.