5 महीने के लिए दोस्त बनेंगे ग्रीस-तुर्किये:50 साल पुराना सीमा विवाद सुलझाने के लिए पहल

Updated on 13-05-2024 11:55 AM

तुर्किये और ग्रीस सालों की दुश्मनी को खत्म करने के लिए एक नई पहल करने वाले हैं। दोनों देश पांच महीने की दोस्ती करके 50 साल पुराने सीमा विवाद का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। इसके लिए ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस सोमवार (13 मई) को तुर्किये जाएंगे।

मित्सोटाकिस तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच समुद्री सीमाओं, व्यापार और ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। ये सब ऐसे वक्त पर हो रहा है जब दोनों देशों में इजराइल-हमास युद्ध के चलते मतभेद हैं। तुर्किये खुलकर हमास का साथ दे रहा है, जबकि ग्रीस इजराइल का समर्थन करता है।

पिछले हफ्ते मित्सोटाकिस ने कहा था कि हम (ग्रीस) हमेशा तुर्किये के साथ बातचीत के पक्ष में हैं। तुर्किये भी हमसे अच्छे संबंध रखना चाहता है। इसी में दोनों देशों की भलाई है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सहमति नहीं बनी, फिर भी दोनों देशों के बीच बातचीत के रास्ते हमेशा खुले रहने चाहिए।

क्या है दोनों देशों के बीच विवाद?
एजियन सागर को लेकर ग्रीस और तुर्किये में तनातनी चलती रहती है। इसके अलावा दोनों नाटो देशों के बीच साइप्रस द्वीप के बंटवारे को लेकर भी विवाद है। ये विवाद 1974 से है। जब ग्रीस समर्थित सैन्य तख्तापलट के जवाब में तुर्किये के लड़ाकों ने इस द्वीप पर हमला किया था। बाद में कब्जा किए गए इलाके को तुर्किये ने टर्किश रिपब्लिक ऑफ नॉर्दन साइप्रस नाम दे दिया।

तुर्किये के देश बनने से पहले भी यूनानियों और तुर्कों के बीच दुश्मनी का एक लंबा इतिहास रहा है। इस मुद्दे पर भारत ने हमेशा से ग्रीस का साथ दिया है। वहीं, ग्रीस भी कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन करता है। ग्रीस UNSC में भी भारत की परमानेंट सीट का हिमायती है।

दोस्ती के लिए दोनों ने अब तक क्या कोशिशें की?
रिश्ते सुधारने के लिए तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने पिछले साल दिसंबर में ग्रीस का दौरा किया था। इस दौरान दोनों देशों ने इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट, एजुकेशनल टूर के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही थी। इसके बदले ग्रीस ने तुर्की के नागरिकों को इस साल गर्मी में घूमने के लिए ऑन-द-स्पॉट वीजा दिया है। इस वीजा से तुर्किये के लोग ग्रीस के 10 द्वीप पर जा सकेंगे।

इस पर ग्रीस के प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह दोनों देशों के बीच इकोनॉमी को मजबूत करेगा। साथ ही दोनों देशों के बीच शांति लाएगा। लेकिन कुछ हफ्ते पहले ही तुर्किये के राष्ट्रपति ने इस्तांबुल में एक बाइजेंटाइन युग के चर्च को तोड़कर एक मस्जिद बनाने की घोषणा की, जिसके बाद ग्रीस के ऑर्थोडॉक्स चर्च ने इसकी आलोचना की थी।

ग्रीस के जरिए तुर्किये-पाक के गठजोड़ को भेदता है भारत
तुर्किये कश्मीर के मुद्दे पर भारत के खिलाफ जाकर पाकिस्तान का समर्थन करता है। इतना ही नहीं, पाक और ईरान तेजी से डिफेंस साझेदारी बढ़ा रहे हैं। अप्रैल 2023 में तुर्किये ने पाकिस्तान को बायरकतार टीबी 2 ड्रोन दिए। यह ड्रोन रूस-यूक्रेन युद्ध में अपनी काबिलियत साबित कर चुका है। पाकिस्तान को यह ड्रोन मिलना भारत के लिए किसी खतरे से कम नहीं है।

पाक-तुर्किये के गठजोड़ को भेदने के लिए पिछले साल अगस्त में भारतीय वायुसेना के चीफ वीआर चौधरी ग्रीस गए थे। इस बीच दोनों देशों में ड्रोन टेक्नोलॉजी पर काम करने के लिए बातचीत हुई। दरअसल, ड्रोन के खतरे को देखते हुए तुर्किये का दुश्मन ग्रीस अब भारत का साथ देने को तैयार है।

ग्रीस इस ड्रोन के रडार से जुड़ा अहम डेटा भारत के साथ शेयर कर सकता है। बरयाकतार ड्रोन के छोटे होने की वजह से इन्हें रडार पर डिटेक्ट कर पाना मुश्किल होता है। ऐसे में भारत के साथ साझा की गई जानकारी काफी अहम होगी। इसके बदले भारत ग्रीस को ब्रह्मोस दे सकता है।

एक इंटरव्यू के दौरान ब्रह्मोस एरोस्पेस के CEO और MD अतुल दिनकर ने बताया था कि भारत ने ब्रह्मोस बेचने के लिए पहला कॉन्ट्रैक्ट फिलिपीन्स के रक्षा मंत्रालय के साथ किया है। इसके अलावा कई नाटो देश इसे खरीदने में दिलचस्पी जाहिर कर चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
 21 September 2024
बेरूत: इजरायल ने लेबनान में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर समेत हिजबुल्लाह के 10 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। जिस इमारत पर हमला हुआ, लेबनान के आंतरिक…
 21 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय दूतावास के परिसर में एक अधिकारी का शव मिला है। रहस्यमय परिस्थितियों में अधिकारी की मौत से हड़कप मच गया है। शुक्रवार को एक बयान में अधिकारी…
 21 September 2024
 बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई…
 21 September 2024
बीजिंग।  चीन के एक जू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर लोग जिसे पांडा समझकर उत्सुकता के साथ देख रहे थे। वह असल में डॉग…
Advt.