नेहरा की रणनीति से गुजरात को मिला लाभ

Updated on 11-05-2022 10:08 PM

मुम्बई कोच आशीष नेहरा की आईपीएल के 15 वें सत्र में नई टीम टीम गुजरात टाइटंस के सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंचने में अहम भूमिका रही। नेहरा की कुशल रणनीति नीलामी में खिलाड़ी चुनने से लेकर टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में रही। नेहरा आईपीएल में दूसरी बार कोच के तौर पर उतरे हैं। इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ कोच के तौर पर जुड़े थे।

आईपीएल की मेगा नीलामी में जहां मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स ने पुराने खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़े रखने के लिए जमकर पैसा खर्च किया। वहीं नेहरा की अगुवाई में गुजरात ने खिलाड़ियों के चयन में ध्यान रखा। इसी कारण गुजरात ने नीलामी में स्टार खिलाड़ियों की जगह पर सामान्य खिलाड़ियों को जोड़ा। गुजरात ने 37 खिलाड़ियों पर बोली लगाई थी और उसमें से 20 खरीदे।

नीलामी के दौरान ईशान किशन, कैगिसो रबाडा, श्रेय़स अय्यर, क्रुणाल पंड्या, टी नटराजन जैसे खिलाड़ियों को खरीदने के लिए गुजरात ने भी बोली लगायी थी पर जब नीलामी में इन खिलाड़ियों की कीमतें बढ़ने लगी तो गुजरात टाइटंस बोली से पीछे हट गई।

नेहरा भले ही गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच हैं पर खिलाड़ियों के साथ उनका व्यवहार दोस्ताना ही नजर रहा है। वो टीम के अभ्यास सेशन में हर खिलाड़ी से अलग से बात करते हैं और उन्हें खेल से जुड़ी बारीकियां बताते हैं. इसका सकारात्मक प्रभाव टीम के प्रदर्शन पर भी दिख रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.