सनराइजर्स से मिली हार का हिसाब बराबर करने के इरादे से उतरेगी गुजरात

Updated on 26-04-2022 10:18 PM

शाम 7.30 बजे शुरू होगा मैच 
मुंबई । गुजरात टाइटंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरते ही उसके हाथों मिली हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी। गुजरात की टीम ने अब तक सात में से छह मैचों में जीत दर्ज कर अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है पर उसे एकमात्र हार सनराइजर्स हैदराबाद से ही मिली थी। जिसका हिसाब अब वह बराबर करना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर शुरुआती दो मैचों में हार झेलने वाली सनराइजर्स ने इसके बाद लगातार पांच मैच जीते हैं और वह सिलसिले को बनाये रखना चाहेगी। सनराइजर्स का लक्ष्य इस मैच को जीतकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल करना रहेगा।  इस मैच का रोमांचक होना तय है क्योंकि दोनो ही टीमों के पास अच्छे बल्लेबाज और गेंदबाज हैं। सनराइजर्स की बल्लेबाजी कप्तान केन विलियमसन के अलावा राहुल त्रिपाठी , अभिषेक शर्मा , एडेन मार्कराम ओर  निकोलस पूरन पर आधारित रहेगी। वहीं गेंदबाजी में उसके पास उमरान मलिक जैसा गेंदबाज है। 
इस मैच में दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों के बीच रफ्तार की जंग भी हो सकती है। जहां गुजरात के पास लॉकी फर्ग्यूसन जैसा 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाला खिलाड़ी है , वहीं हैदराबाद के युवा भारतीय गेंदबाज उमरान भी इसी इसी गति से गेंद फेंकेंगे। इस मामले में हालांकि हैदराबाद की दावेदारी भारी नजर आ रही है क्योंकि उसने  अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की टीम को केवल 68 रनों पर ही समेट दिया था। उसके चारों तेज गेंदबाज अच्छे फार्म में है और सभी अलग तरह की गेंदबाजी के लिए जाने जाते है। युवा मार्को यानसेन उछाल के साथ गेंद को स्विंग करने की क्षमता है, जबकि उमरान के पास तेज गति से गेंदबाजी क्षमता है। 
इसके अलावा यॉर्कर गेंदबाज टी नटराजन और अनुभवी तेज गेंदबा भुवनेश्वर कुमार भी उसके पास हैं हालांकि टीम के पास अच्छे स्पिनर नहीं हैं। वाशिंगटन सुंदर के फिट नहीं होने के कारण जगदीश सुचित को शामिल किया गया है। वहीं स्पिनर के तौर पर गुजरात के पास अनुभवी राशिद खान है, जिन्होंने मौजूदा सत्र में ज्यादा विकेट नहीं लिये है पर वह रन रोकने में सफल रहे हैं। तेज गेंदबाजी में फर्ग्यूसन को मोहम्मद शमी का अच्छा सहयोग मिल रहा है। गुजरात की टीम के लिए हालांकि पावर प्ले में कमजोर बल्लेबाजी परेशानी का कारण बन सकती है। गुजरात की बल्लेबाज कप्तान हार्दिक पांड्या , डेविड मिलर के अलावा शुभमन गिल ओर मैथ्यू वेड पर आधारित रहेगी। 
शुभमन ने दो बड़ी पारियां खेली है पर वह सात मैचों में 207 रन ही बना पाये है। वेड की जगह टीम में शामिल हुए युवा रिद्धिमान साहा भी बल्ले से अबतक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये है। 
हार्दिक ने अब तक टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाये हैं। उन्हें मिलर का भी सहयोग मिला है। फिनिशर की भूमिका में अभिनव मनोहर और राहुल तेवतिया को बल्लेबाजी में निरंतरता लानी होगी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.