सोनाक्षी सिन्हा के साथ कैमरे के सामने मस्ती पड़ी भारी, हुमा कुरैशी को लोगों ने दे डाली सलाह

Updated on 11-05-2023 08:28 PM
सोनाक्षी सिन्हा ओटीटी पर वेब सीरीज 'दहाड़' के साथ डेब्यू करने जा रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, सोहम शाह जैसे कलाकारों से सजी यह वेब सीरीज 12 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। इससे पहले बीती रात बुधवार को जुहू पीवीआर में इसकी स्क्रीनिंग रखी गई। इस मौके पर तमाम सिलेब्रिटीज नजर आए जिनमें सोनाक्षी सिन्हा से लेकर हुमा कुरैशी, विजय वर्मा, जोया अख्तर, रीमा कागती, फरहान अख्तर,शोभिता धुलिपाला और वरुण शर्मा जैसे कई शामिल थे। इसी मौके का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया है जिसमें हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा कैमरे के सामने साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'दहाड़' की स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं, जहां शो के प्रमोशन का भी हिस्सा बनीं। यहां सोनाक्षी के साथ उनकी फिल्म 'डबल एक्सएल' को-स्टार हुमा कुरैशी के साथ पोज देती नजर आईं। फिल्म में दोनों एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आईं और यहां भी दोनों की जोड़ी कैमरे में जम गई। हालांकि, सोनाक्षी के इस शो के प्रमोशन पर हुमा कुरैशी ने मजमा लूट लिया। हुमा यहां बेहद ग्लैमरस दिख रही थीं और सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी रहीं। दोनों ने यहां एक साथ कैमरे के सामने पोज भी दिए और हुमा सोनाक्षी को किस करती हुई भी दिखीं।

यूजर्स ने दी हुमा को सलाह- सोनाक्षी से कुछ सीखें

इस वीडियो पर फैन्स भी दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- दोनों सही लग रहीं। एक ने कहा- अच्छा लग रहा है कि सोनाक्षी तका ड्रेसिंग स्टाइल बदल गया, वो ज्यादा स्टाइलिशल दिख रही हैं। कई लोगों ने हुमा से कहा है कि वो सोनाक्षी से ड्रेसिंग सेंस सीख लें। इस मौके की ढेर सारी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

12 मई को रिलीज हो रही 'दहाड़'

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की 'दहाड़'12 मई को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा विजय वर्मा गुलशन देवैया और सोहम शाह अहम भूमिका में हैं। इस शो में 27 लड़कियों की मर्डर मिस्ट्री दिखाई गई है और सीरियल किलर से भिड़ती दिखेंगी सोनाक्षी सन्हा। सोनाक्षी इस वेब सीरीज में पुलिस अधिकारी के दबंग अंदाज में नजर आनेवाली हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.