प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि, फसलों को हुआ नुकसान

Updated on 08-01-2022 09:34 PM

भोपाल प्रदेश के कईजिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे खेत में खडी फसल को भारी नुकसान हुआ। आज भी कई क्षेत्रों में  बारिश के साथ ओलेगिरने का अनुमान है। प्रदेश के मालवा-निमाड़ में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फैसलों को नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान मंदसौर के सीतामऊ और शामगढ़ इलाके के गांव में हुआ है। शुक्रवार को भी रतलाम, नीमच और धार जिले में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में खड़ी फसल को नुकसान होने की खबर है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के मुताबिक, जम्मू कश्मीर और गुजरात में बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगातार तीन दिन बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद बादल छटेंगे और तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। इधर, शनिवार को पौन इंच तक बारिश होने की संभावना है। इंदौर, उज्जैन, धार सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।  वहीं शाजापुर, आगर, रतलाम, नीमच, ग्वालियर, राजगढ़, विदिशा और चंबल संभाग के जिलों में ओलेगिरने की उम्मीद हे। रतलाम, नीमच और धार जिले के कुछ स्थानों पर शुक्रवार को ओलावृष्टि हुई।

 इससे फसलों को नुकसान हुआ है। मंदसौर, बड़वानी, उज्जैन, खरगोन में भी बारिश हुई। नीमच के गांव कंजार्डा पठार में ओलावृष्टि से अफीम मैथी की फसलों को खासा नुकसान हुआ है। बड़वानी में खेतों में सूख रही मिर्च कपास की फसल को नुकसान की बात सामने आई है। उधर मंदसौर जिले में मौसम के बिगड़े हालातों के चलते शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात भी कई हिस्सों में बारिश हुई। सीतामऊ, शामगढ़ मल्हारगढ़ तहसील के कई गांवों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। इससे अफीम, गेहूं, चना, मैथी सहित रबी की फसलों में नुकसानी की आशंका जताई जा रही है। जिले में गुरुवार से ही मौसम में उतार चढ़ाव जारी है।

 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है ओले भी गिर रही है। मंडी खेतों में फसले भीग रही है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात में जिले में सीतामऊ शामगढ़ तहसील के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। सीतामऊ क्षेत्र में कही मक्का के आकार के तो कही उससे बड़े आकार तक के ओले गिरे। जोरदार ओलावृष्टि से सीतामऊ तहसील के कई गांवों में किसान चिंता में गए है। बारिश शुरू होते ही लाइट भी गुल हो गई। शामगढ तहसील के भी कुछ गांवों में ओले गिरे है।

 मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम तखतपुर में भी झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। देर रात को मंदसौर में भी कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। मौसम के बारे में पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला का कहना हैकि 11 जनवरी तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त मप्र के मध्य से लेकर पंजाब-हरियाणा तक जेट स्ट्रीम बनी हुई है। इसके चलते बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार नमी रही है। इसी से बारिश के साथ ओले भी गिर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.