हाथों में हाथ, शर्म से लाल गाल...'लवबर्ड्स' तमन्ना और विजय वर्मा का खुल्लम-खुल्ला प्यार

Updated on 31-07-2023 02:49 PM
'खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों, इस दुनिया से नहीं डरेंगे हम दोनों...' साल 1975 में आई फिल्म 'खेल खेल में'। ऋषि कपूर और नीतू कपूर पर फिल्माए गए इस गाने की लाइनें, इन दिनों तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा पर सटीक बैठती हैं। दोनों पिछले कई महीने से साथ में हैं। पहले 'दो दिल मिल रहे हैं, मगर चुपके चुपके' वाला हिसाब-किताब था, लेकिन फिर दोनों जमाने के सामने आ गए और दबी जुबान में अपने प्यार का इजहार करने लगे। अब दोनों को हाथों में हाथ थामे और शर्म से लाल होते हुए देखा गया। इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Tamannaah Bhatia and Vijay Varma: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की डेटिंग की खबरें तब सामने आई थीं, जब इस साल की न्यू ईयर पार्टी में दोनों को गोवा में Kiss करते हुए देखा गया। उनका वीडियो वायरल हुआ और हर तरफ अफेयर की चर्चा होने लगी। इसके बाद दोनों कई इवेंट्स में एक साथ ही नजर आए। फिर 'लस्ट स्टोरीज 2' में देखा गया।

एक-दूसरे का हाथ थामे दिखा कपल

अब विजय और तमन्ना को हाथों में हाथ डाले देखा गया। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर चलते नजर आए। इनकी फोटोज इस बात का सबूत दे रही हैं कि दोनों प्यार में हैं।

तमन्ना ने किया था कुबूल!

इससे पहले तमन्ना ने विजय के साथ अपने रिश्ते को कुबूल किया था। उन्होंने बताया था कि 'वो मेरी खुशी का ठिकाना हैं।' उन्होंने ये भी कहा था कि विजय के साथ उनका स्पेशल बॉन्ड है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे सितारे

विजय वर्मा की बात करें तो उन्हें 'लस्ट स्टोरीज 2' मूवी और 'कालकूट' वेब सीरीज में देखा गया। वो The Devotion of Suspect X और Afghaani Snow में नजर आएंगे। तमन्ना की बात करें तो 'जेलर', 'भोला शंकर', Aranmanai 4, बांद्रा और 'वेदा' में दिखाई देंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.