नागार्जुन की घटना पर बोले हंसल मेहता, कैसे एक स्टार ने उनके दिव्यांग बेटे से नहीं की मुलाकात, कहा- मैंने हार मान ली

Updated on 25-06-2024 03:11 PM

सोमवार को साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त निगेटिव वजह से चर्चा में हैं। दरअसल एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें उनके बॉडीगार्ड ने एक दिव्यांग फैन को धक्का दे दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद से एक्टर की सोशल मीडिया पर थू-थू होने लगी। हालांकि एक्टर ने इस घटना के लिए माफी मांगी है और कहा कि वह आगे से इस बात का पूरा ध्यान रखेंगे कि फ्यूचर में इस तरह की घटनी कभी न हो। नागार्जुन के इस पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं और अब हंसल मेहता ने अपने बेटे से जुड़ा एक ऐसा दी दर्द बयां किया है।

नागार्जुन से जुड़ी इस घटना पर हंसल मेहता के बेटे जय मेहता ने भी रिएक्ट किया है। जय मेहता ने X पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'मैं इस बात की तरफ ध्यान दिलाना चाहूंगा (हो सकता है मैं गलत हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं गलत हूं) कि 'सितारों' का ध्यान खींचने वाला ये शख्स दिव्यांग दिख रहा है। क्या वो वाकई ये सोचते हैं कि एयरपोर्ट पर एक स्टाफ मेंबर/कर्मचारी, जो दिन में कम से कम 100 बार उसी अराइवल गेट से मशहूर हस्तियों को आते-जाते देखता होगा, उनके पर्सनल स्पेस में घुस जाएगा और उन्हें देखने के लिए उकसाएगा? तो इसका जवाब है ...नहीं! वह आदमी साफ तौर पर विकलांग है। अगर मैं कही गलत हूं तो मुझे सुधारें। हालांकि मुझे शक है कि मैं ऐसा हूं। असल में मुझे ऐसा लग रहा है क्योंकि मैं पिछले हफ्ते इसी आउटलेट के बाहर एक कुर्सी पर बैठा था और अपने एक दोस्त का इंतजार कर रहा था जो मुझे एयरपोर्ट पर लेने आ रहा था। तभी मेरी नजर इस विकलांग व्यक्ति पर पड़ी। वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड को अच्छी ट्रेनिंग दी जानी चाहिए कि भीड़ को बेहतर और अच्छी तरह से कैसे हैंडल किया जा सकता है। मशहूर सिलेब्रिटीज़/पॉलिटिशियन/खिलाड़ियों को थोड़ा कम सेल्फ ऑब्सेस्ड होना होगा करना होगा। मुझे यहां गलत न समझें।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.