4 दिसंबर को हंसिका मोटवानी इस शख्स से रचाने जा रही हैं शादी

Updated on 31-10-2022 07:30 PM
पिछले दिनों बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी को लेकर इस बात की खूब चर्चा रही कि वह दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस बारे में Hindustan Times  की एक्सक्लूजिव रिपोर्ट में नए अपडेट्स सामने आए हैं। हंसिका मोटवानी का दूल्हा कौन है? रिपोर्ट में उनके मिस्ट्री मैन से भी पर्दा उठ गया है। रिपोर्ट में वेडिंग वेन्यू से लेकर सेरेमनी से जुड़ी कई डिटेल्स सामने आई  हैं...

2 दिसंबर से शुरू होंगे शादी के फंक्शन 
एक्ट्रेस से जुड़े एक करीबी ने बताया कि हंसिका की शादी 4 दिसंबर को है लेकिन शादी के फंक्शन 2 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे। ये एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। जयपुर में होने जा रहे इस शादी समारोह में उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। जानकारी में सामने आया है कि 4 दिसंबर की शाम को फेरे लिए जाएंगे औैर 4 की सुबह ही हल्दी सेरेमनी होगी। 

पोलो मैच से लेकर कसीनो पार्टी जैसे खास इवेंट्स भी है शादी का हिस्सा 
30 साल की हंसिका मोटवानी की रॉयल वेडिंग में शादी के रस्मों के अलावा कई तरह के ओर सेलिब्रेशन इवेंट्स को भी शामिल किया गया है। शादी में आए महमानो के लिए खास पोलो मैच का इंतजाम भी किया गया है। इसके अलावा शादी समारोह के चौथे दिन की शाम को थीम बेस्ड कसीनो पार्टी का आयोजन भी किया गया है। इसके अलावा इस रॉयल वेडिंग के हर खास दिन के लिए खास ड्रेस थीम भी रखा गया है, जिसमें डार्क से पेस्टल शेड्स के ड्रेस कोड देखने को मिलेंगे। 


तो ये हैं हंसिका के दूल्हे 
पहले इस बात की खूब चर्चा रही कि हंसिका अरेंज मैरिज करने जा रही हैं। लेकिन हंसिका के म्यूच्यूअल फ्रेंड ने बताया कि वह अरेंज नहीं बल्कि लव मैरिज करने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि हंसिका अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही शादी के बंधन में बंधेंगी। कई सालों से डेट कर रही जोड़ी ने अब शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया है। जानकारी में ये भी बात पता चली है कि आखिर कौन है हंसिका मिस्ट्री ग्रूम? बताया गया है हंसिका बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया, जो कि मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं और एक कंपनी में दोनों पार्टनर भी हैं। हंसिका ने अपनी शादी को लेकर फिलहाल मीडिया से कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
राजस्थान के 450 पुराने मशहूर किले में हंसिका की होगी रॉयल वेडिंग   
 हंसिका राजस्थान में स्थित 450 पुराने मशहूर फोर्ट एंड पैलेस में शादी रचाएंगी। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, शादी के लिए इस फोर्ट को बुक कर लिया गया है। बता दें इस बारे में फिलहाल हंसिका की ओर से कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है। चर्चा है कि हंसिका की ये वेडिंग काफी रॉयल होने वाली है। राजस्थान के जयपुर में स्थित इस पैलेस का नाम मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस है। ये जयपुर के लग्जरी वेन्यू में से एक है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.