हर दिन 4 करोड़ ज्यादा कमा रही ‘हनुमान’ 41.59 करोड़ हुआ फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन

Updated on 15-01-2024 02:23 PM

25 करोड़ के बजट में बनी तेजा सज्जा स्टारर फिल्म ‘हनुमान’ ने रविवार को 16 करोड़ 94 लाख रुपए का बिजनेस किया। इसके साथ ही फिल्म ने 3 दिनों में देशभर में 41 करोड़ 59 लाख रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म हर दिन 4 करोड़ रुपए ज्यादा कमा रही है। फिल्म के हिंदी वर्जन को भी अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसने तीन दिनों में 12 करोड़ 94 लाख रुपए का बिजनेस कर लिया है।

3 दिन में 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'मेरी क्रिसमस'
वहीं कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ अपने फर्स्ट वीकेंड पर 10 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। इसने तीन दिनों में 9 करोड़ 73 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म ने रविवार को 3 करोड़ 83 लाख रुपए का बिजनेस किया। इससे पहले इसने शुक्रवार को 2.45 और शनिवार को 3.45 करोड़ रुपए की कमाई की थी। रविवार को मेरी क्रिसमस के हिंदी वर्जन की ऑक्यूपेंसी 19.58% रही। फिल्म के हिंदी वर्जन ने अब तक 8 करोड़ 8 लाख रुपए की कमाई कर ली है।

69 करोड़ पार हुआ 'गुंटूर कारम' का टोटल कलेक्शन
ओपनिंग-डे पर ग्लोबली 94 करोड़ का कलेक्शन करने वाली महेश बाबू स्टारर 'गुंटूर कारम' ने फर्स्ट वीकेंड पर इंडियन बॉक्स ऑफिस 69 करोड़ 10 लाख रुपए की कमाई की। रविवार को इसने 14 करोड़ 25 लाख रुपए का डोमेस्टिक कलेक्शन किया। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने पहले दिन 41.3 और दूसरे दिन 13.55 करोड़ रुपए कमाए थे। यह महेश बाबू के करियर की हाईएस्ट ओपनर फिल्म है।

‘कैप्टन मिल्लर’ ने रविवार को कमाए 7.76 करोड़
इसके अलावा 12 जनवरी को रिलीज हुई धनुष स्टारर ‘कैप्टन मिल्लर’ ने भी फर्स्ट वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन किया है। 3 दिनों में फिल्म ने 24 करोड़ 27 लाख का बिजनेस किया। फिल्म ने शुक्रवार को 8.7 करोड़ और शनिवार को 7.45 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं रविवार को इसने 7.76 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

इस मकर संक्राति और पोंगल के खास मौके पर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का क्लैश हुआ है। 12 से 15 जनवरी के बीच साउथ की 6 फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें से कई फिल्मों के डब्ड वर्जन ने हिंदी दर्शकों को भी अट्रैक्ट किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.