हप्पू की उलटन पलटन‘ की दबंग जोड़ी दरोगा हप्पू सिंह और रज्जो देव दीपावली के दौरान काशी नगरी पहुंचे

Updated on 08-11-2022 10:57 PM

भोपाल : एण्डटीवी का ‘घरेलू कॉमेडी‘ ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ भारतीय टेलीविजन पर सबसे पसंदीदा कॉमेडी शोज में से एक है। तेल से चुपड़े बालों, जिसकी एक घुंघराली लट उसके सिर पर बिल्कुल परफेक्ट तरीके से आकर बैठती है, से लेकर पान की लाली से सने होंठ, जो उसकी मूंछों को बेहतरीन तरीके से दिखाते हैं, तक दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) की मजाकिया छवि ने दर्शकों को खूब हंसाया है। इस शो में दरोगा हप्पू सिंह, उसकी ‘दबंग दुल्हनिया‘ राजेश (कामना पाठक), हप्पू की जिद्दी मां कटोरी अम्मा (हिमानी शिवपुरी) और हप्पू एवं राजेश के नौ शरारती बच्चों के मजाकिया कारनामों को एक मजेदार कहानी के रूप में पिरोया गया है। इस बेहद मशहूर दबंग जोड़ी ने देव दीपावली के दौरान काशी नगरी की सैर की, जहां पर उन्होंने विभिन्न घाटों की यात्रा का आनंद उठाया, गंगा नदी के किनारे नाव की सवारी के मजे लिये, मुंह में पानी भर देने वाले स्ट्रीट फूड का स्वाद चखा और शहर के मशहूर स्टोर्स पर जमकर खरीदारी भी की।

वाराणसी की अपनी यात्रा के बारे में बताते हुये योगेश त्रिपाठी ऊर्फ दरोगा हप्पू सिंह ने कहा, ‘‘सभी काशी वासियों को देव दीपावली के अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें! हमारे शो ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ के उत्तर प्रदेश में ढेरों प्रशंसक हैं और यही कारण है कि हमने अपने दर्शकों से मिलने एवं उनसे बातें करने के लिये घाटों के शहर वाराणसी आने का फैसला किया। वाराणसी भारत के प्राचीन शहरों में से एक है और यहां पर कई विश्व-प्रसिद्ध मंदिर हैं, जो लाखों भक्तों को आकर्षित करते हैं। और यहां पर आने के लिये देव दीपावली से बेहतर अवसर और क्या हो सकता था, जब आप अनूठे एवं मंत्रमुग्ध कर देने वाले जश्न को देख सकते हैं। हम जहां भी गये, हमारे प्रशंसकों ने हमारे मजेदार डायलॉग्स और मेरे कैचफ्रेजेज-अरे दादा! बोलकर हमारा स्वागत किया, जिसे सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैं दर्शकों का आभारी हूं, जिन्होंने हमारे काम की हमेशा सराहना की और हम उम्मीद करते हैं कि हम ऐसे ही मजेदार कहानियों से अपने दर्शकों का आगे भी मनोरंजन करते रहेंगे। यहां के मशहूर मंदिरों की सैर, स्ट्रीट फूड का आनंद और खरीदारी एवं घाटों पर नावों की यादगार यात्रा के दौरान हमने हमारे दर्शकों से परस्पर संवाद करते हुये बेहतरीन समय बिताया। हमने यहां के स्वादिष्ट पकवानों, जैसे कि टमाटर चाट, लिट्टी चोखा और कुल्हड़ की चाय के भी मजे लिये। शिव की नगरी ने मुझे एक बार फिर मोहित कर दिया। हालांकि, मैं दूसरी बार वाराणसी आया हूं। लेकिन अभी भी मेरा मन नहीं भरा है। और मैं यहां पर बार-बार आता रहूंगा। हर हर महादेव!‘‘ पहली बार वाराणसी आईं कामना पाटक ऊर्फ राजेश सिंह ने अपने अनुभव बताते हुये कहा, ‘‘

‘‘हमारे सभी दर्शकों को देव दीपावली की बहुत सारी शुभकामनायें! हमारे शो ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ ने हप्पू सिंह, उसकी दबंग दुल्हनिया रज्जो और उनकी बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग तथा कनपुरिया स्टाइल में डायलॉग्स के साथ मजेदार नोंक-झोंक ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है और उनका पसंदीदा शो बन गया है। इसलिये, इस साल हास्य की अतिरिक्त खुराक देने और शहर के त्योहारी आनंद का मजा लेने के लिये हमने हमारे दर्शकों से मिलने और बातें करने के लिये काशी आने का फैसला किया। मैंने वाराणसी के बारे में बहुत कुछ सुन रखा था, लेकिन कभी भी यहां आने का मौका नहीं मिल पाया। मैं पहली बार यहां आई थी और यहां की संस्कृति, लोगों, खान-पान, शॉपिंग और पूरे माहौल को देखकर मंत्रमुग्ध रह गई। वाराणसी में देखने के लिये बहुत कुछ है-यहां के घाटों से लेकर महलों और सुबह-सबेरे की नाव की सैर के अद्भुत नजारे, हर चीज बेमिसाल है। वाराणसी शाकाहारी लोगों के लिये स्वर्ग की तरह है, जहां पर आप बेहद सस्ते दामों में तरह-तरह के स्ट्रीट फूड का आनंद उठा सकते हैं। कचौड़ी, सब्जी, जलेबी और ठंडाई खासतौर से ऐसे व्यंजन हैं, जिनका स्वाद यहां आने के बाद आपको जरूर चखना चाहिये। मैं तो इस शहर की खूबसूरती और यहां के जश्न के माहौल में पूरी तरह से खो गई। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे काशी आने का मौका मिला। सड़क पर चल रहे लोगों ने हमें फौरन पहचान लिया और हमारा अभिनंदन किया। उनके प्यार और लगाव को देखकर मेरी आंखों में खुशी के आंसू आ गये थे। यह अनुभव जिंदगी भर में यादों में बसा रहेगा।‘‘

योगेश त्रिपाठी को दरोगा हप्पू सिंह और कामना पाठक को राजेश सिंह के रूप में देखिये, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10ः00 बजे सिर्फ एण्डटीवी पर! 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.