‘हप्पू की उलटन पलटन’ की रज्जो यानि गीतांजलि मिश्रा ने भोपाल में झील की मनमोहक खूबसूरती का आनंद उठाया

Updated on 09-08-2023 08:19 PM
भोपाल : एण्डटीवी की घरेलू कॉमेडी ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में नई राजेश सिंह (रज्जो) की भूमिका में गीतांजलि मिश्रा की एंट्री ने दर्शकों को काफी रोमांचित किया है। गीतांजलि ने 8 और 9 अगस्त को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का भ्रमण कर प्रशंसकों को खुश कर दिया। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने प्रशंसकों से बात की, ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया, बड़े तालाब पर बोटिंग का आनंद उठाया और चौक बाजार के स्वादिष्ट पकवानों का भी स्वाद चखा। अपना रोमांच व्यक्त करते हुए, राजेश सिंह की भूमिका निभा रहीं गीतांजलि मिश्रा ने कहा, ‘‘भोपाल का सफर जादुई था। वहाँ घूमने के दौरान ‘हप्पू की उलटन पलटन’ के प्रशंसकों के असीम लगाव को देखकर मेरा दिल खुश हो गया। प्रशंसकों ने मुझे प्यार से रज्जो कहकर पुकारा और हर जगह से नये शो में मेरी कोशिश को शुभकामनाएं मिलीं, चारों ओर से मिले इस जबर्दस्त समर्थन ने सचमुच मेरा दिन बना दिया। कई लोगों ने दरोगा हप्पू सिंह जी के बारे में भी पूछा और मैंने मजाक में जवाब दिया कि ‘वह पुलिस की ड्यूटी में व्यस्त हैं’ (हंसती हैं)।’’ दोबारा शहर घूमने के बारे में गीतांजलि ने कहा, ‘‘भोपाल की मनमोहक झील किनारे का नजारा मेरे लिये स्वर्ग है। झील किनारे दाल बाफला, गुलाब जामुन, मावा बाटी और मशहूर भोपाली पान खाकर असली आनंद मिला।  वास्तुशिल्प की हर कृति और ऐतिहासिक माहौल मुझे बहुत पसंद आया जिसे मैं लंबे समय तक संजोकर रखूंगी। चौक बाजार में मैंने खरीदारी का खूब मजा लिया, चांदी के गहने, मखमली पर्स, हाथ से बनी कीमती चीजें और सदाबहार विरासती सामान खरीदे। पारंपरिक भोपाली कला और एम्ब्रॉइडरी वाले कुशंस मुझे बहुत पसंद आये, और मैंने अपने प्रियजनों के लिए इन्हें खरीद लिया। भोपाल की खूबसूरती को लेकर मेरा प्यार और बढ़ गया है और यह हर यात्रा के साथ और मजबूत होता जाता है।‘‘
‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में नई राजेश सिंह की अपनी भूमिका के बारे में गीतांजलि मिश्रा ने बताया, ‘‘मैं भारत में सबसे ज्यादा प्यार पाने वाले किरदारों में से एक, ‘राजेश’ की भूमिका निभाने का मौका मिलने पर उत्साहित हूँ। एक दर्शक के तौर पर मैंने इस शो को हमेशा इसके दिलचस्प किरदारों और मनोरंजक कहानियों के कारण देखना पसंद किया है। यह शो मनोरंजन करने से कभी नहीं चूकता है और इसमें दर्शकों के लिये हमेशा कुछ न कुछ मजेदार और रोमांचक रहता है। मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा किरदार निभाने को मिलेगा, जिसे मैंने टेलीविजन पर देखना पसंद किया हो। मैं शब्दों में नहीं बता सकती कि मुझे कितना अच्छा लग रहा है और इससे भी ज्यादा बेहतरीन है अनुभवी और उल्लेखनीय कलाकारों के साथ पर्दे पर आने का मौका मिलना, जैसे कि योगेश त्रिपाठी (दरोगा हप्पू सिंह), हिमानी शिवपुरी जी (कटोरी अम्मा) और बाकी पलटन। मैं एण्डटीवी और हमारे प्रोड्यूसर्स संजय और बिनाइफर कोहली जी की बहुत आभारी हूँ, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे यह शानदार मौका दिया।’’ राजेश के किरदार के बारे में विस्तार से बताते हुए, उन्होंने कहा, ‘‘एक स्थापित भूमिका को निभाना कभी आसान नहीं होता है, क्योंकि दर्शकों का एक्टर और किरदार, दोनों से गहरा लगाव रहता है। हालांकि मैं पूरे दिल से इस जिम्मेदारी को निभाने के लिये पूरी तरह तैयार हूँ। मुझे यह भूमिका निभा पाने की अपनी योग्यता पर भरोसा है, क्योंकि मुझे यह किरदार काफी पसंद है और मैंने इस शो को बहुत करीब से फॉलो किया है। मैं इस किरदार की बारीकियों और इसे ज्यादा दिलकश बनाने पर ध्यान दे रही हूँ और साथ ही उसकी दिखावट और तौर-तरीकों पर खरी रहना चाहती हूँ। मैं पर्दे पर राजेश की मौजूदगी और उसकी अनूठी हरकतों की प्रशंसक हूँ। राजेश एक जिंदादिल और दबंग औरत है, जिसकी शख्सियत बहुत मजबूत है। वह निडर होकर अपने यकीन के लिये खड़ी होती है और उसका पति हप्पू या सास कटोरी अम्मा उसे कभी आसानी से डिगा नहीं पाते हैं। इसके अलावा, वह परिवार में बॉलीवुड ड्रामा और मनोरंजन का तड़का लेकर आती है। मुझे खुशी है कि दर्शकों ने अपनी नई दबंग दुल्हनिया को दिल से अपनाया है।’’ 
गीतांजलि मिश्रा को ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में आपका पसंदीदा ‘राजेश ऊर्फ रज्जो’ का किरदार  निभाते हुए देखिये, हर सोमवार से शुक्रवार 
रात 10ः00 बजे सिर्फ एण्डटीवी पर!


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.