हरभजन और गावस्कर ने पांड्या को इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ कप्तान बताया

Updated on 12-05-2022 09:16 PM

मुम्बई दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की जमकर प्रशंसा की है। हरभजन ने तो  हार्दिक को अब तक का इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ कप्तान' करार दिया है जबकि गावस्कर ने कहा कि प्रत्येक मैच के साथ ही हार्दिक की कप्तानी बेहतर हुई है।

लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत के साथ ही गुजरात के इस सत्र में अब तक 12 मैचों में 18 अंक हो गए है वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। वहीं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मैथ्यू हेडन ने कहा, 'अच्छे क्रिकेटर और अच्छे कप्तान की यही निशानी होती है कि वह बड़े अवसरों पर अपना सर्वश्रेष्ठ दें और हार्दिक ने यही किया है। मैं उनकी ऊर्जा और उत्साह से ख़ासा प्रभावित हूं।'

इससे पहले हार्दिक को जब कप्तान बनाया गया था तब लोगों को उनकी सफलता को लेकर संदेह था क्योंकि वह फिट नहीं होने के कारण काफी समय से खेल से दूर थे। इसके बाद भी इस क्रिकेटर ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका। इसके अलावा इस सत्र में लंबे समय बाद गेंदबाजी भी की।

गावस्कर ने कहा, 'उन्होंने आईपीएल के लिए काफी मेहनत की है और यह उसी का परिणाम है। उन्हें आईपीएल से पहले चोटिल होने के कारण काफी समय बाहर रहना पड़ा था पर अब उनकी बल्लेबाजी ठीक नजर रही है। वह पावरप्ले में  पाबंदियों का फायदा उठाने के साथ ही मैदान पर एक अच्छे कप्तान के तौर पर उभरे हैं जो सभी को साथ लेकर चल रहा है।

वहीं हरभजन ने कहा, 'हार्दिक जैसे खिलाड़ी को अपने खेल पर ध्यान देने के लिए आजादी दी जानी चाहिए और मेरे हिसाब से गुजरात में ऐसा हो रहा है। साथ ही वह स्वयं टीम की जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभा रहे हैं। मेरे लिए वह अब तक इस सीजन के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। वह गेंदबाजी में भी पूरे चार ओवर डालने लगे हैं और बल्ले के साथ निरंतरता से रन बना बनाने के साथ ही अपने साथी खिलाड़ियों को लगातार प्रेरित कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.