आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन से टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं हार्दिक : गावस्कर

Updated on 31-03-2022 07:09 PM

मुम्बई पूर्व भारतीय क्रिकेटर और महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर कई खिलाड़ी आगामी टी20 विश्व कप क्रिकेट मुकाबले के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।

गावस्कर के अनुसार गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या के पास भी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी का अच्छा अवसर है पर इसके लिए उन्हें बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी भी करनी होगी। पांड्या पिछले साल टी20 विश्व कप में अपनी टीम मुम्बई इंडियंस के बाहर होने के कारण ज्यादा नहीं खेल पाये थे। तब उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी। इसलिए उन्हें टीम इंडिया में भी जगह नहीं मिली। गावस्कर का अनुमान है कि यदि इस बार पांड्या अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो उन्हें टीम में जगह मिल सकती है। 

हार्दिक को पिछले आईपीएल के बाद से ही गेंदबाजी कर पाने ओर खराब फिटनेस के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया है। इस बार मामला अलग है। गुजरात टाइटन की लखनऊ सुपर जायंट्स पर 5 विकेट से जीत के दौरान इस ऑलराउंडर ने तेज गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवरों का कोटा भी पूरा किया था। हार्दिक इस सत्र में टाइटंस की अगुवाई कर रहे हैं और उनके पास निश्चित रूप से अपने को साबित करने का अवसर है। पूर्व कप्तान ने कहा कि 

हार्दिक ने 4 ओवरों में 37 रन दिए और इस दौरान वह अकसर 140-किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक रहे थे। उन्होंने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए 28 गेंदों में 33 रन भी बनाए। वह आगे भी इसी प्रकार बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी करते रहे तो विश्व टी 20 के लिए उनकी दावेदारी पक्की हो जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.