प्लेऑफ में सबसे पहले पहुंचने से उत्साहित हैं हार्दिक

Updated on 11-05-2022 09:50 PM

पुणे गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या आईपीएल के इस 15 वें सत्र में सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंचने से बेहद उत्साहित हैं। गुजरात टाइटंस ने यहां हुए एक मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स को आसानी से हराकर प्ले ऑफ में अपनी जगह बनायी है।

हार्दिक ने कहा कि पिछला मैच अच्छी स्थिति में होने के बावजूद हारने पर उन्होंने साथी खिलाड़ियों से बात की थी , जिसका लाभ इस मैच में मिला। उन्होंने कहा, ‘हमारे गेंदबाजों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया और हमने कोई गलती नहीं की। 14वें मैच से पहले क्वालीफाई करना शानदार है, यह शानदार प्रयास है और हमें अपने ऊपर गर्व है।।

इस मैच में गुजरात से मिले 145 रन के लक्ष्य के जवाब में लखनऊ 13.5 ओवर्स में ही सिर्फ 82 रन पर सिमट गयी थी। क्विंटन डिकॉक और दीपक हुड्डा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दो अंकों तक भी नहीं पहुंच पाया। गुजरात की टीम लीग में अधिकतर समय शीर्ष पर रही थी, लेकिन पिछले दो मैचों में बल्लेबाजों के विफल रहने के कारण उसे हार झेलनी पड़ी। इससे उसकी जगह लखनऊ टॉप पर पहुंच गया था। अब गुजरात के फिर सबसे ज्यादा 18 अंक हो गए हैं, जबकि लखनऊ 16 अंकों के साथ ही दूसरे स्थान पर  खिसक गयी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.