विल स्मिथ जैसी हो गई है रणवीर सिंह की हालत? दीपिका पादुकोण के खुलासे के बाद एक्टर का रिएक्शन हुआ वायरल

Updated on 27-10-2023 02:36 PM
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड का बेस्ट कपल माना जाता है। दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी की। दोनों को हाल ही में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 8' में देखा गया। जैसे ही उनका एपिसोड स्ट्रीम हुआ, दोंनों चर्चा में आ गए। दोनों को ही 'ढोंगी' कहा जा रहा है। दोनों के ही पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इस बीच रणवीर को 'रणवीर स्मिथ' भी कहा जा रहा है, क्योंकि उनकी स्थिति हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ जैसी ही हो गई है!

Ranveer Singh और Deepika Padukone ने साल 2018 में शादी की थी, लेकिन 2013 में 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' की शूटिंग के दौरान वे एक-दूसरे से दिल दे बैठे थे। इससे पहले दीपिका का नाम रणबीर कपूर से जुड़ा था। उनका ब्रेकअप भी चर्चा में रहा था।

दीपिका का खुलासा, रणवीर का रिएक्शन

दीपिका ने करण जौहर के शो 'Koffee With Karan 8' में खुलासा किया कि जब तक रणवीर सिंह ने उन्हें प्रपोज नहीं किया था, वो कमिटेड नहीं थीं। उन्होंने कहा कि दिल टूटने के बाद वो सिर्फ इंजॉय करना चाहती थीं और किसी रिश्ते में बंधना नहीं चाहती थी। जब तक रणवीर ने उन्हें प्रपोज नहीं किया, तब तक वो दूसरों को डेट कर रही थीं। हालांकि, वो भले ही किसी को भी डेट कर रही हों, लेकिन उनके दिमाग में रणवीर सिंह थे कि वापस तो इसके पास ही जाना है।

वायरल हो रहा है रणवीर का लुक, विल स्मिथ जैसी हालत!

जब दीपिका ये सब बता रही थीं, तब रणवीर का रिएक्शन देखने लायक था। वो दीपिका को एकटक देख रहे थे। उनके चेहरे पर गुस्से और जलन का भाव था। उनका यही रिएक्शन वायरल हो गया है। लोग कह रहे हैं कि उनकी हालत विल स्मिथ जैसी हो गई है।

विल और जेडा का उलझा हुआ रिश्ता

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान विल स्मिथ और उनकी बीवी जेडा पिंकेट स्मिथ आमने-सामने थे। दोनों अपनी-अपनी लाइफ को लेकर खुलासे कर रहे थे। इसी दौरान जेडा ने बताया कि वो बेटे को दोस्त और सिंगर अगस्त अलसीना संग रिश्ते में थीं, जोकि उनसे उम्र में करीब 21 साल छोटा था। हालांकि, उनका रिश्ता उलझा हुआ था। इससे पहले जेडा ने ये 'ओपन मैरिज' को लेकर बयान दिया था कि उन्होंने विल को ये परमिशन दी है कि वो कुछ भी कर सकते हैं। मालूम हो कि विल और जेडा साल 2016 से अलग रह रहे हैं। हालांकि, उन्होंने तलाक नहीं लिया है। तो अब समझ आया कि रणवीर की तुलना विल स्मिथ से क्यों कर रहे हैं!

रणवीर हैं 'ढोंगी'?

रणवीर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अनुष्का शर्मा की ठीक वैसे ही तारीफ कर रहे हैं, जैसे शो के बीते एपिसोड में अपनी बीवी दीपिका की कर रहे थे। लोग कह रहे हैं कि 'वो कितने बड़े ढोंगी हैं।'

दीपिका भी नहीं हैं कम!

दीपिका का भी एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही हैं कि उन्हें कैजुअल डेटिंग करना नहीं समझ आता है। उन्हें कमिटमेंट वाले रिलेशनशिप ही समझ आते हैं। और बीते एपिसोड में वो ये कह रही थीं कि वो किसी कमिटमेंट में नहीं रहना चाहती थीं, सिर्फ डेट करना चाहती थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.