संध्या बींदणी का ये वाला डांस देख हेटर्स के छूटे छक्के! दीपिका सिंह के दीवाने हुए फैंस, बोले- वाह, कमाल कर दिया
Updated on
02-07-2024 02:43 PM
टीवी सीरियल 'दीया और बाती' में संध्या बींदणी का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस दीपिका सिंह अक्सर चर्चा में रहती हैं। वो इन दिनों 'मंगल लक्ष्मी' सीरियल में नजर आ रही हैं, लेकिन अपने डांस के कारण सुर्खियों में हैं। वैसे तो अपने डांस स्टेप्स के कारण उनकी खूब आलोचना होती है, लेकिन इस बार उनका क्लासिकल ओडिसी डांस देख सबके छक्के छूट गए। उन्होंने हेटर्स की बोलती बंद कर दी। फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। आप भी देखिए उनका ये नया वीडियो।
Deepika Singh को इंस्टाग्राम पर 5.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वो अपने इन फैंस के लिए खूब पोस्ट शेयर करती हैं। पर उनके डांस पर लोग खूब टीका-टिप्पणी करते हैं। कोई कहता है कि उन्हें डांस करना नहीं आता तो कई उनका मजाक भी उड़ाते हैं। लेकिन अब उनके नए डांस वीडियो ने सबकी बोलती बंद कर दी है।
दीपिका सिंह का वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने की तारीफ
34 साल की दीपिका ने योगा डे और म्यूजिक डे पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो क्लासिकल ओडिसी डांस की प्रैक्टिस कर रही हैं। उनके एक्सप्रेशंस, डांस स्टेप्स देख सब हैरान हैं। उनके इस वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया है। मोहिना कुमारी ने 'लवली' लिखते हुए उनपर प्यार बरसाया है। एक फैन ने लिखा, 'एक्चुअली वो क्लासिकल डांसर हैं।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'यह बहुत सुंदर है और मृदंग की ध्वनि... मुझे भी वहां आकर नृत्य करने को प्रेरित करती है।' एक और फैन ने कहा कि ये वीडियो उन लोगों के लिए है, जो उन्हें ट्रोल करते हैं।
13 साल से एक्टिंग कर रही हैं दीपिका
दीपिका सिंह का जन्म दिल्ली में हुआ था। एमबीए करने के बाद उन्होंने साल 2011 में टीवी डेब्यू किया। उनका पहला सीरियल 'दीया और बाती' था और इसी से उन्हें रातोंरात सफलता मिली। उन्होंने पांच साल तक इस शो में संध्या बींदणी का किरदार निभाया था।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…