आईपीएल फाइनल में पहुंचने करना होगा बेहतर प्रदर्शन : स्मिथ

Updated on 11-09-2021 07:04 PM
दुबई । ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा है कि उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के खिताबी मुकाबले में पहुंचने के लिए बचे हुए मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। आईपीएल के बचे हुए मैच 19 सितंबर से 15 अक्टूबर तक यूएई में खेले जाएंगे। वहीं दिल्ली टीम ने पहले चरण में अपने शुरूआती आठ मैचों में से छह में जीत हासिल करने के साथ ही 12 अंकों लेकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था। इस अनुभवी बल्लेबाज का मानना है कि ऋषभ पंत की कप्तानी वाली यह टीम पहले सत्र की तरह ही दूसरे में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। स्मिथ ने कहा, ‘हमें अपना अभियान वहीं से शुरू करना होगा जहां हमने पहले चरण को खत्म किया था। हम वास्तव में अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे और हमें उसके अच्छे परिणाम भी मिले थे। मुझे लगता है कि हम और भी बेहतर कर सकते हैं, इसलिए हमें टूर्नामेंट के दूसरे चरण में अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा।' 
इस बल्लेबाज ने कहा, ‘फाइनल में पहुंचने के लिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना होगा।' उन्होंने कहा कि टीम को निश्चित रूप से आईपीएल के लिए अपने को फिर से तैयार करना होगा। उन्होंने कहा, ‘हमें एक साथ खेलते हुए कुछ महीने हो गए हैं, इसलिए हमें फिर से तैयारी करनी होगी। हमारे पास एक शानदार टीम है बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की वापसी से भी टीम बेहतर होगी। अय्यर बेहतरीन खिलाड़ी है और उसे वापसी करते देखना अच्छा है।' दूसरे चरण में दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकाबल 22 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेगी। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.