आकांक्षा दुबे मौत केस में CBI जांच की मांग पर 5 हफ्ते बाद सुनवाई, मां ने जताई हत्या से पहले रेप की आशंका

Updated on 09-10-2023 04:49 PM
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत को छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक परिवार को इंसाफ की दरकार है। आकांक्षा दुबे की संदिग्ध मौत के मामले में एक्ट्रेस की मां ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर एक याचिका दाखिल की थी। इस याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सोमवार, 9 अक्टूबर को सुनवाई हुई। इस मामले में सीबीआई जांच की मांग पर कोर्ट ने विपक्षियों और यूपी सरकार से जवाब मांगा है। जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट ने तीन हफ्ते का समय दिया है। अब इस याचिका पर पांच हफ्ते बाद सुनवाई होगी

मालूम हो कि Akanksha Dubey की मां ने CBI जांच की मांग करते हुए जो याचिका दाखिल की थी, उसमें बेटी के रेप की आशंका जताई गई है। आकांक्षा दुबे 26 मार्च 2023 में वाराणसी के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थीं।

मां ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की जांच पर उठाए सवाल

आकांक्षा की मां की ओर से दायर की गई याचिका में कहा गया कि जिन परिस्थितियों में बेटी मृत मिली, उन पर संदेह होता है। साथ ही एक्ट्रेस की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी इसी ओर इशारा करती है। दिवंगत एक्ट्रेस की मां ने इस केस में पुलिस की जांच और काम के तरीके पर भी सवाल उठाया, और सीबीआई जांच की मांग की थी। आकांक्षा की मां ने यह आरोप भी लगाया कि पुलिस ने जांच के दौरान अहम सबूतों को दबाने की कोशिश के साथ-साथ आरोपियों को बचाने की भी कोशिश की है।

समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ FIR

आकांक्षा दुबे की मां ने इस मामले में भोजपुरी सिंगर और बेटी के कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह और दोस्त संजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। आकांक्षा दुबे बनारस अपनी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गई थीं। लेकिन वहां के सारनाथ स्थित सोमेंद्र होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव बरामद हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.